फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : ट्रेन की बोगी का रोड एक्सीडेंट; बच गई जान, देखिए भागलपुर में कैसे हुआ यह हादसा कि जुट गई भीड़

Sun, 31 Dec 2023 09:39 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

ट्रेन की बॉगी ट्रक ट्रॉली पर लोड होकर स्टेशन की ओर जा रही थी। अचानक टर्न लेते वक्त ट्रक अनियंत्रित हो गया। चालक ने काफी कोशिश की लेकिन वह ट्रक को संभाल नहीं पाया।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में रविवार की सुबह एक बड़ा और अजीबोगरीब हादसा हुआ। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। दरअसल, ट्रेन की बॉगी ट्रक ट्रॉली पर लोड होकर स्टेशन की ओर जा रही थी। अचानक टर्न लेते वक्त ट्रक अनियंत्रित हो गया। चालक ने काफी कोशिश की लेकिन वह ट्रक को संभाल नहीं पाया। देखते ही देखते बॉगी ट्रक की ट्रॉली से नीचे उतरने लगी। जब तक चालक ट्रक को संभाल पाता तब तक ट्रक लोहिया पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए आगे निकल गया। हालांकि, इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। 

विज्ञापन


राहगीरों को दूसरे रास्ते के और से भेजा जा रहा
घटना के बाद स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ट्रैफिक डीएसपी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे साथी रेलवे के पदाधिकारी और आरपीएफ पुलिस भी अपने बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं आने-जाने वाले राहगीरों को दूसरे रास्ते के और से भेजा जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ब्रेकेडिंग कर लोगों के दूसरे रास्ते की ओर से भेज रहे हैं। 

विज्ञापन

घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह हादसा हो गया
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के लगभग आठ बजे रोलर ट्रेन की बोगी को लेकर स्टेशन की तरफ से जा रहा था। तभी ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह हादसा हो गया। सुबह के वक्त होने के कारण घटना में कोई हाथा हत नहीं हुई है। लोगों का बताया कि सामने कई बसें खड़ी थी। हालांकि, ड्राइवर के सूझ बूझ से बड़ी हादसा होने से टल गया। घटना में रोलर चालक गंभीर रूप से घायल है।जिसको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैफिक रूट में बदलाव कर दिया गया है। हादसा हुई है। रेलवे के अधिकारी से बातचीत हुई है करंट मंगा कर जल्दी यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें