फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद से मिले RJD उपाध्यक्ष, हो सकता है सियासी बदलाव

Sat, 03 Feb 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Shivanand Tiwari
विज्ञापन

बिहार की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने हत्या के मामले में उम्रकैद काट रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन से सहरसा जेल में मुलाकात की। 

विज्ञापन


दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे मुलाकात चली। लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर हुई इस मुलाकात को राजद के बड़े दांव के रूप में देखा जा रहा है। चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भले ही जेल में बंद हैं, लेकिन बिहार की राजनीति में बदलाव के ब्लूप्रिंट पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

शिवानंद तिवारी ने कहा कि आनंद मोहन निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया गया है। आपको बता दें कि आनंद मोहन उत्तरी बिहार के कोसी क्षेत्र के बाहुबली माने जाते थे। 1994 में उनकी पत्नी ने वैशाली लोकसभा से चुनाव जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें