Stampede : दिल्ली स्टेशन पर हुए भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 10 बिहार के रहने वाले हैं। अब इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को न केवल फेल बताया, बल्कि उन्होंने इन मौतों के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है।
मुजफ्फरपुर में देर शाम को पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। दिल्ली में भगदड़ के दौरान हुए लोगों की मौत पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मौत की जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि सरकार की कुव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं, जिस दिन मौत नहीं हो रही हो।
विज्ञापन
मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई
नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे देश भर में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से लेकर के प्रयागराज के घाटों तक मौत का तांडव मचा हुआ है। जितनी जगह मौतें हुई हैं उसमें ज्यादातर बिहार के लोग हैं। इसलिए इस मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जो घटना हुई है वह बेहद ही मर्माहत करने वाली है। हम सरकार से मांग करते हैं कि सरकार दोषी के खिलाफ कड़ी करवाई करे