फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: राजद प्रत्याशी ने भरा नामांकन पर्चा, मांझी की बहू को देंगे टक्कर; केंद्रीय मंत्री के बारे में ऐसा कहा

Fri, 25 Oct 2024 02:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी रोशन मांझी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। केंद्रीय मंत्री पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मांझी जी ने 10 वर्षों से क्षेत्र में कोई भी काम नहीं किया है।
विज्ञापन
राजद प्रत्याशी रौशन मांझी ने किया नामांकन। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले के दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इनमें बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीट है। दोनों विधानसभा हाई प्रोफाइल सीट माना जा रहा है। दोनों सीटों पर दिग्गजों के बेटा और बहु चुनावी अखाड़े में खड़े हैं। वहीं दोनों सीटों पर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने प्रत्याशी उतारा। आज नामांकन के अंतिम दिन इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी रोशन मांझी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद पत्रकारों से कहा कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी 10 वर्षों से क्षेत्र में कोई भी काम नहीं किया है। नाम बड़े और दर्शन छोटे वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे है।

विज्ञापन


इस बार चुनाव हम ही जीतेंगे
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हम जनता के बीच रहने वाले हैं। कुछ लोग इमामगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता को बाहर से आकर ठगने का काम किया है। हम तो इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं।  हम इसी क्षेत्र से आते है। यहां के लोगों के सामने पढ़े है और खेले हैं। हम तो हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ रहे हैं। उम्मीद है इस बार चुनाव हम ही जीतेंगे। 2010 में भी चुनाव जीत हुए थे, लेकिन कुछ तथाकथित लोगों ने हरा दिया था। 

नक्सलियों से मेरा कोई जुड़ाव नहीं है
वहीं नक्सली संगठन से जुड़ाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि नक्सलियों से मेरा कोई जुड़ाव नहीं है। इससे पहले भी हम जिला परिषद में उपाध्यक्ष पद पर थे। साथ ही कुछ माह के लिए चेयरमैन भी रहे हैं। अगर हमारा जुड़ाव नक्सली संगठन से होता तो हम जेल नहीं जाते। यह आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। हम चुनाव जीत रहे हैं। यही कारण विपक्ष के लोग ऐसा अफवाह फैला रहे हैं। लेकिन इससे हमे कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि क्षेत्र की जनता सब कुछ जानते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें