Bihar News : करीब 16 घंटे बाद बिहार लोक सेवा आयोग ने फिर से 11वीं और 12वीं के अध्यापकों की चयन सूची जारी करनी शुरू की है। मंगलवार देर रात तक 16 विषयों के शिक्षकों की सूची आयी थी, अब इनकी संख्या फिर से बढ़ने लगी है। देखें, पूरी खबर।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने मंगलवार की शाम 11वीं और 12वीं की कक्षाओं के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित अध्यापकों की सूची जारी करनी शुरू की थी। मंगलवार को देर रात तक 16 विषयों के चयनित शिक्षकों की सूची जारी की गई थी। अब बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद की प्रेस वार्ता खत्म होने के बाद फिर से रिजल्ट आना शुरू हो गया है। अभी 11वीं और 12वीं का रिजल्ट आ रहा है। बुधवार को दोपहर सवा तीन बजे तक सात और विषयों के परिणाम जारी हुए। यानी, अबतक कुल 23 विषयों के परिणाम आ गए हैं।
विज्ञापन
किस विषय में कितने
होम साइंस विषय के लिए राज्य को 258 अध्यापक मिले हैं। आंत्रप्रेन्योरशिप के लिए 140, म्यूजिक के लिए 672, राजनीतिशास्त्र के लिए 712, वनस्पतिशास्त्र के लिए 699, भोजपुरी विषय के लिए पांच और मगही के लिए दो शिक्षक बीपीएससी की इस परीक्षा के जरिए मिले हैं।
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी इसी खबर में नीचे दिए लिंक से बीपीएससी के जारी परिणाम देख सकते हैं।