फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार हत्याः 'शहाबुद्दीन वाली' सिवान जेल में छापेमारी

Wed, 18 May 2016 10:31 PM IST
सीटू तिवारी/पटना से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
बिहार के सिवान में हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार राजदेव रंजन हत्या मामले में पुलिस ने वहाँ की जेल में छापामारी की है। दूसरी ओर रंजन के परिवार वालों ने प्रभावशाली लोगों से रंजन तो धमकी मिलने के आरोप लगाए हैं। 13 मई की रात को पत्रकार राजदेव रंजन की सिवान में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


बिहार सरकार पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में सीबीआई से जांच कराने की घोषणा कर चुकी है। ग़ौरतलब है कि पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन सिवान की जेल में हैं, भारतीय जनता पार्टी ने मोहम्मद शहाबुद्दीन को दिल्ली की तिहाड़ जेल स्थानांतरित करने की मांग की है।

सिवान की जेल में बुधवार को जिलाधिकारी महेंद्र कुमार और एसपी सौरभ कुमार शाह के नेतृत्व में जेल में छापा मारा गया है और इसमें शहाबुद्दीन का सेल भी शामिल है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जेल से 8 मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद किए गए हैं, हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि ये जेल में कहां-कहां से बरामद किए गए हैं। पूर्व सांसद शहाबुद्दीन कई आपराधिक मामलों में सिवान की जेल में वर्षों से बंद हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें