फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पंजाब पुलिस ने पटना में तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, किया था ऐसा काम

Sun, 18 Jun 2023 06:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पंजाब में व्यापारी से सोना लूट और लूट के दौरान व्यापारी की हत्या के तीन आरोपी को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लुटे गए हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस अब उनसे लुटे गये सोना के बारे में विस्तृत पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में व्यापारी से सोना लूट और लूट के दौरान व्यापारी की हत्या के तीन आरोपी को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लुटे गए हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस अब उनसे लुटे गये सोना के बारे में विस्तृत पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन


पहले लूटपाट किया फिर मार दी गोली 
पुलिस के अनुसार 12 जून को पंजाब के मोगा में एक स्वर्ण व्यापारी परमिंदर सिंह से अपराधियों ने लूटपाट के दौरान उनकी हत्या कर डाली थी। पंजाब पुलिस ने इस मामले में साउथ सिटी कांड संख्या 105 /23 दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के क्रम में पंजाब पुलिस को यह सूचना मिली थी पंजाब के स्वर्ण व्यापारी से लूटे गए सोना और हत्या का तार बिहार के पटना से जुड़ा है। सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस की एक टीम शुक्रवार को पटना के बिहटा पहुंची और बिहटा के एक गांव से पुलिस ने संयुक्तरूप से छापेमारी अभियान चलाकर तीन कुख्यात अपराधियों को दबोच लिया।

लाइसेंसी पिस्टल भी ले भागे 
गिरफ्तार अपराधियों में वरुण उर्फ करण और रंजीत सिंह उर्फ राणा है। यह दोनों जालंधर के रहने वाले हैं। जबकि इसका तीसरा साथी बिहार के लखीसराय का निवासी राघवेंद्र उर्फ बिल्ला है। और उनका लाइसेंसी पिस्टल लूट कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


कई मामलों का है आरोपी 
प्रशिक्षु डीएसपी डॉ अनूप कुमारी ने बताया कि 12 जून को पंजाब के मोगा में एक स्वर्ण व्यापारी से अपराधियों ने 120 ग्राम सोना लूट लिया था और विरोध करने पर अपराधियों ने व्यापारी परमिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर डाली थी और उसके रिवाल्वर लूट लिए थे। शनिवार को पंजाब पुलिस और पटना पुलिस की संयुक्त छापेमारी अभियान में अपराधियों को धर दबोचा गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी अंतरराज्य गिरोह के अपराधी हैं। इनके खिलाफ बिहार के पटना बेऊर, रूपसपुर के अलावा पश्चिम बंगाल और पंजाब में भी लूटपाट के मामले दर्ज हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें