फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पीएम मोदी दो दिन में दूसरी बार आ रहे बिहार, 'आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' का करेंगे शुभारंभ

Thu, 14 Nov 2024 03:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन हो रहा। जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरीय अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर विधि- व्यवस्था और सुरक्षा के मापदंडों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। केंद्रीय टीम भी अब तक कई बार कार्यक्रम स्थल पहुंचकर निरीक्षण कर चुके हैं।
विज्ञापन
जमुई में कार्यक्रम के लिए बनाया गया मंच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 नवंबर यानी कल शुक्रवार को जमुई जिले के खैरा प्रखंड के बल्लोपुर मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मौदी के आगमन होगा। पीएम मोदी का दो दिन के अंदर यह दूसरा दौरा है। बुधवार को दरभंगा में उनका कार्यक्रम था। इसको लेकर यहां सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं। बल्लोपुर मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) अपनी निगरानी में रखे हुए है। जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरीय अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर विधि- व्यवस्था और सुरक्षा के मापदंडों की लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं। केंद्रीय टीम भी अब तक कई बार कार्यक्रम स्थल पहुंचकर निरीक्षण कर चुके हैं।

विज्ञापन


150वीं जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित होगा
बुधवार को भी मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह ने डीआइजी संजय कुमार के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों से वार्ता कर विधि-व्यवस्था के अलावा सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार जमुई में किसी बड़ी योजना की शुभारंभ करेंगे। हालांकि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई दो बार आ चुके हैं। शुक्रवार को 11 बजे प्रधानमंत्री खैरा प्रखंड के बल्लोपुर मैदान से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' का शुभारंभ करेंगे। विदित हो कि बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित होगा। इसको जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर तीन हेलीपैड, जर्मन हैंगर टेंट और करीब 25,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था करने के साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए हैं।

बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बल्लोपुर मैदान पहुंचेंगे। जहां वह बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय प्रदर्शनी भी लगाया जाएगा जहां प्रधानमंत्री जनजातीय सामग्री की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। जिसमें आदिवासी समुदाय के विकास और उनकी ओर से निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कई योजनाओं का ऐलान करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान 6500 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इनमें केंद्र और राज्य सरकार की बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। खास तौर पर आदिवासी समुदाय के विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी 30 राज्य मुख्यालयों और 100 जिला मुख्यालयों से संवाद करेंगे और बिहार के 24 जिलों से दो-तरफा वार्ता में भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल और भाजपा के अन्य नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें