फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: इस्तीफा से पहले ही सीएम हाउस खाली कर रहे नीतीश कुमार, कहां शिफ्ट हो रहा सारा सामान?

Sat, 11 Apr 2026 02:21 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। अणे मार्ग से लेकर सात सर्कुलर रोड में काफी हलचल है। कारण है मुख्यमंत्री आवास से सामानों का दूसरे जगह ले जाना है। ट्रैक्टर ट्रॉली में सामानों को लादकर सीएम हाउस से बाहर निकाला जा रहा है। आइये जानते हैं क्या चल रहा है?
विज्ञापन
सीएम हाउस से सामानों को सात सर्कुलर रोड में शिफ्ट किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है। लेकिन, शनिवार दोपहर कुछ ऐसा हुआ जिससे स्पष्ट मैसेज मिल गया कि जल्द से जल्द वह इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं। दोपहर एक अणे मार्ग स्थिति मुख्यमंत्री आवास से ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर सामान बाहर निकलने लगे। इसे सात सर्कुलर रोड स्थित बंगले पहुंचाया जा रहा है। हालांकि इस बंगले का इस्तेमाल अब तक सीएम नीतीश कुमार ही कर रहे थे। सीएम ऑफिस के रूप में इस बंगले का उपयोग किया जा रहा था। अब सीएम हाउस छोड़ने के बाद यही बंगला नीतीश कुमार का नया ठिकाना बनेगा। 

विज्ञापन


2014 के बाद मुख्यमंत्री आवास छोड़ने की तैयारी में नीतीश कुमार
2014 में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा देकर जीतन राम मांझी को बिहार का मुखिया बना दिया था तब उन्होंने अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस छोड़ दिया था। उस वक्त भी उन्होंने अपना नया ठिकाना सात सकुर्लर रोड को ही बनाया था। अब करीब 12 साल बाद नीतीश कुमार वापस यहीं आ रहे हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस बंगले को पिछले कुछ दिनों से दुरुस्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद निरीक्षण करने आए थे। बताया जा हा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ही देखरेख में इस बंगले को बनवाया था। 
BPSC TRE 4: शिक्षक अभ्यर्थियों के आंदोलन पर तेजस्वी ने NDA को घेरा, कहा- युवाओं के सपनों का कत्ल कर रही सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

40 साल से ज्यादा समय से राजनीति की मुख्य धारा में हैं
16 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे। 30 मार्च को उन्होंने विधान परिषद् सदस्य के रूप में इस्तीफा दिया। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लिया। अब तीन से चार दिनों के अंदर वह अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप देंगे। नीतीश कुमार वह 40 साल से ज्यादा समय से राजनीति की मुख्य धारा में हैं। पहले बिहार की राजनीति की, फिर केंद्र की। बिहार में मंत्री कभी नहीं बने और मुख्यमंत्री बनने से पहले वह केंद्रीय मंत्री की ताकत हासिल कर चुके थे। 2005 से अब तक वह कुछ समय को छोड़ बाकी समय मुख्यमंत्री रहे। जिस समय सीएम नहीं थे, उस समय भी सारी शक्तियां उनके पास ही समाहित नजर आ रही थीं। सत्ता में कोई रहा, सीएम नीतीश कुमार ही रहे। अब वह सीएम की कुर्सी छोड़ने वाले हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें