फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन में विरोध का बिगुल! : बिहार में नेताओं की बयानबाजी ने बढ़ाया सियासी पारा, भाजपा-जदयू आमने-सामने

Thu, 03 Jun 2021 02:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पक्ष-विपक्ष के दावों के बीच बिहार का सियासी पारा इस समय चढ़ता जा रहा है। ऐसे में नीतीश सरकार की स्थिरता पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। भाजपा के नेता ही अपनी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। इसको लेकर जदयू और भाजपा आमने-सामने हैं। 
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजनीति में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं है। क्योंकि सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं के सुर बदले-बदले से दिख रहे हैं। ऐसा इसलिए कि सत्तापक्ष के नेताओं ने ही सरकार पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। पहले पशुपालन मंत्री और वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी के कुछ बयानों ने सियासत में गरमाहट ला दी। उसके बाद एमएलसी टुन्ना पांडेय ने मोहम्मद शहाबुदीन की मौत को साजिश करार देकर भूचाल ला दिया । एमएलसी के बयान पर रालोसपा प्रमुख व जेडीयू एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा से शिकायत की है।  

विज्ञापन


भाजाप एमएलसी के बयान से नाराज जेडीयू एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से शिकायत की है। बुधवार को ट्वीट कर कहा, " यह बयान आप तक भी पहुंच ही रहा होगा संजय जायसवाल जी।  ऐसा बयान अगर किसी जद(यू) के नेता ने भाजपा या उसके किसी नेता के बारे में दिया होता तो......अबतक.........!"

विज्ञापन

भाजपा ने जारी किया नोटिस
भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडे के बयान को लेकर बिहार भाजपा अनुशासन समिति ने नोटिस जारी किया है। एमएसली पांडे को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विवादास्पद टिप्पणी करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा से पहले जदयू इसको लेकर शिकायत दर्ज करा चुकी है। 
 

क्या है पूरा मामला
दरअसल, पिछले दिनों एमएलसी टुन्ना पांडे ने कहा था, " अभी सिक्किम से एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति का शव बिहार लाया गया, लेकिन 4 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे शहाबुदीन के साथ नीतीश कुमार ने गलत किया और इसका उन्हें पाप लगेगा। " बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडे ने कहा था कि मोहम्मद शहाबुद्दीन को सच बोलने की सजा मिली है। उन्होंने कहा था नीतीश कुमार परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं। यही सच बोलने की उन्हें सजा मिली। टुन्ना पांडे ने कहा कि मैंने जो कहा सच ही कहा, इस बार के भी हुए विधानसभा चुनाव में भी जनता ने तेजस्वी यादव को  अपना मत देकर चुना था, लेकिन सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके नीतीश जी आज सत्ता में राज कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें