सम्राट चौधारी ने कहा कि हम जनता दल के औकात को जानते हैं। जदयू की कोई विचारधारा नहीं है। नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि समता पार्टी वाली बात उनमें नहीं रह गई। वह कब कहां किनके साथ चले गए, पता नहीं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अटल सभागार ने बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार लोग 2005 से देख रहे हैं। उससे पहले लालू प्रसाद को भी बिहार ने जनता ने 15 साल देखा। इनदोनों को देखते-देखते लोग थक गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति को सुंदर बनाना है। बिहार को सुंदर बनाना है। इसी संकल्प के साथ आप भाजपा का साथ दें।
विज्ञापन
आरोप- तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं नीतीश कुमार
हमने जब गठबंधन किया तो अपने सांसदों की कुर्बानी दे दी। हम इनके तरह नहीं है। हम जनता दल के औकात को जानते हैं। जदयू की कोई विचारधारा नहीं है। नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि समता पार्टी वाली बात उनमें नहीं रह गई। वह कब कहां किनके साथ चले गए, पता नहीं। नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति में अस्तित्वहीन हो चुके हैं। उनके पास इच्छाशक्ति नहीं रही है। वह तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। कार्रवाई नहीं कर सकते हैं।
सम्राट बोले- ललन सिंह एक राजा के सिपाही हैं
सम्राट चौधरी ने ललन सिंह पर हमला करते हुए कहा कि उनका कोई अस्तित्व नहीं है। उनके बारे में हमलोग क्या बोले। वह कौन है? वह क्या हैं? जिस व्यक्ति का राजनीति का अस्तित्व नहीं हो, उनके बारे में चर्चा नहीं करना चाहता हूं। वह एक राजा के सिपाही हैं। आने वाले चुनाव में गारंटी देता हूं कि इनलोगों का खाता भी नहीं खुलने वाला है। जनता सब देख रही है। वह जरूर जवाब देगी।
विज्ञापन
ललन ने कहा- भाजपा ने अपनी विश्वसनीयता खो दी
दरअसल ललन सिंह ने सोमवार को ट्वीटकर भाजपा पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया थाकि जुमलों और झूठे वादों के कारण भाजपा ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। चुनाव पूर्व जनता से किए गए वादों को सत्ता में पहुंचते जुमला कहते हैं, महंगाई पर चर्चा नहीं होती है। बेरोजगारी दूर करना तो छोड़िए सब सरकारी सेवाओं में नियुक्तियों पर प्रतिबंध लगा देना और देश के सबसे बड़े 81 हजार करोड़ के कार्पोरेट घोटाले पर मौन व्रत धारण कर लेने वाली पार्टी की तरफ कोई देखेगा भी क्यों? ललन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि बड़का झूट्ठा पार्टी एक डूबती नाव है, जिसका 2024 में डूबना निश्चित है।