फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पोस्टर के जरिए लालू की पार्टी का संदेश, कहा- भाजपा से सटोगे तो कटोगे, इनलोगों ने सबको ठगा है

Fri, 15 Nov 2024 04:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजद प्रवक्ता ने लिखा कि मोदी सरकार 2014 से जनता का जेब काट रही है। भीषण महंगाई के दलदल में देश को फंसाया है। आलम यह है कि गरीबों के घर में चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
राजद कार्यालय के बाद लगा यह पोस्टर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले तीन दिनों दो बार पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव ने सियासी गरमी ला दी है। पीएम ने बिना नाम लिए विपक्ष पर हमला किया। अब विपक्ष भी उनकी पार्टी को टारगेट कर रहा। इसकी शुरूआत पोस्टर वार के जरिए की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी के कार्यालय के सामने एक पोस्टर लगाया गया है। इसमें   बोल्ड अक्षरों में सबसे पहले लिखा गया है कि "भाजपा से सटोगे तो कटोगे"।

विज्ञापन


इसके बाद बताया गया है कि भाजपा ने किस तरह अलग-अलग तरीके से अपने सहयोगियों और जनता को ठगने का कम किया है। यह पोस्टर राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा की ओर से लगाया गया है। यह पोस्टर केवल राजद कार्यालय के पास ही नहीं बल्कि राजधानी के अलग-अलग चौक-चौराहों पर भी लगाए गए हैं। 

देश के युवाओं का भविष्य काटा
राजद प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने लिखा कि भाजपा वालों ने देश के युवाओं का भविष्य काटा है। देश के युवाओं को बेरोजगार किया। सरकारी नौकरी के नाम पर वादा खिलाफी की। देश का अमन चैन काट लिया। सांप्रदायिक जहर घोला है। आज जनता डर के साये में रहने को मजबूर है। इतना ही नहीं जनता के पैसे की तिजौरी को भी काटा है। कॉरपोरेट मित्रों के हवाले देश के संस्थानों को कर दिया है। अब एक एक कर देश की सारी संपत्ति बेच रहे हैं। 
विज्ञापन


भीषण महंगाई के दलदल में देश को फंसाया
इतना ही नहीं राजद प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने आगे लिखा कि मोदी सरकार 2014 से जनता का जेब काट रही है। भीषण महंगाई के दलदल में देश को फंसाया है। आलम यह है कि गरीबों के घर में चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं भाजपा ने अपने सहयोगियों को भी काटा है। अरुणाचल प्रदेश में अपनी सहयोगी दल जदयू के ही विधायकों को तोड़कर पार्टी खाली करवा दी। लोजपा के पांच विधायकों को तोड़कर अपने में मिला लिया। यह प्रमाण काफी है कि जो भी भाजपा में सटा है, उसे भाजपा वालों ने काटने का काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें