फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि मुख्यमंत्री का काफिला गुजर रहा था। इसे लेकर पुलिस कर्मी ड्यूटी में तैनात थे। अचानक अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दी, जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री ड्यूटी के दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। इसमें थानेदार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में फतुहा थाने के सबइंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह और नदी थाना अध्यक्ष राजू कुमार को गंभीर चोटें आईं। वहीं महिला दरोगा अंजलि कुमार बाल-बाल बच गई। सत्येंद्र कुमार सिंह को इलाज के लिए NMCH रेफर किया गया है। पुलिस ने बाइक सवार को खदेड़ कर पकड़ लिया और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम में शरीक होने गए थे। वापसी के दौरान फतुहा फोरलेन पर रेल ओवर ब्रिज के पास दनियावां के ओर से आ रहा बाइक को ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। इसमें अनियंत्रित बाइक ने दो पुलिस कर्मी को चपेट में ले लिया। दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से धायल हो गए। लेकिन अन्य पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर दोनों बाइक सवार को पकड़ कर लिया और थाने ले आई। इस घटना में फतुहा थाना के सबइंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह को इस घटना में बाया हाथ फ्रैक्चर कर गया है जो अभी इलाजरत है। वहीं नदी थाना अध्यक्ष राजू कुमार को गंभीर चोटे आई है।
पुलिस ने दोनों युवक को पकड़ कर थाने ले आई है। युवक की पहचान हिलसा के कौशिक नगर का रहने वाला अजीधी कुमार एवं गौरव कुमार है। फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि मुख्यमंत्री का काफिला गुजर रहा था जिसे लेकर पुलिस कर्मी ड्यूटी में तैनात थे तभी अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दिया जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, साथ ही नदी थाना अध्यक्ष राजू कुमार को भी चोटे आई है। बाइक सवार युवकों को थाना लाया गया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।