फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में फाइल नहीं सौंपने पर 104 पुलिस अधिकारियों का वेतन रोका, 990 मामलों की जांच प्रभावित

Wed, 22 Jan 2025 05:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

पूर्वी चंपारण पुलिस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक की ओर से सोमवार को लंबित मामलों की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान पता चला कि 104 अधिकारियों ने तबादलों के बाद भी अपने स्थान पर आने वाले अधिकारियों को केस फाइलें नहीं सौंपी हैं, जिससे 990 मामलों की जांच प्रभावित हुई है। 
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस ने मोतिहारी जिले में तबादले के बाद अपने स्थान पर आने वाले अधिकारियों को मामलों की फाइल नहीं सौंपने पर 104 पुलिस अधिकारियों का वेतन रोक दिया गया है। अधिकारियों के इस बर्ताव से 990 मामलों की जांच प्रभावित हुई है।

विज्ञापन

पूर्वी चंपारण पुलिस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक की ओर से सोमवार को लंबित मामलों की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान पता चला कि 104 अधिकारियों ने तबादलों के बाद भी अपने स्थान पर आने वाले अधिकारियों को केस फाइलें नहीं सौंपी हैं, जिससे 990 मामलों की जांच प्रभावित हुई है। 

एसपी ने 24 घंटे में संबंधित अधिकारियों को फाइल सौंपने के आदेश दिए
इसके बाद एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश देते हुए 24 घंटे के अंदर उन्हें संबंधित अधिकारियों को सारी फाइलें सौंपने का आदेश दिया। बता दें कि मोतिहारी पूर्वी चंपारण जिले का मुख्यालय है। 
विज्ञापन

गोपालगंज जिले में भी 53 अधिकारियों पर दर्ज हुआ था केस
इससे पहले, इसी तरह का मामला गोपालगंज जिले में आया था। जहां 53 अधिकारियों ने तबादलों के बाद भी केस फाइलें नहीं सौंपी थीं। इस मामले में सभी अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें