रात के अंधेरे में ले भागे बच्चे को
- फोटो : अमर उजाला
रात के अंधेरे में किया अपहरण
दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रधेपुरा चौक स्थित कलुआ पोखर के पास खानाबदोश की जिन्दगी जी रहे लोगों के बच्चे को तम्बू से चुराकर ले भागे। तम्बू में सो रहे लोगों ने अपराधियों को बच्चा चुराकर भागते हुए देख लिया जिसके बाद वेलोग अपराधियों का पीछा करने लगे। लेकिन अंधेरा होने की वजह से अपराधी बच्चे को लेकर फरार हो गये। बच्चा नेपाल के पोखरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर गांव निवासी निधि कापड़ी का पुत्र शिवम था। निधि कापड़ी ने बताया कि वह लगभग बीस दिनों से अपने परिवार के सदस्यों (11) के साथ खेल तमाशा दिखाकर घुमक्कड़ जीवन जीते हुए जीवन यापन करते हैं। ये पूरा परिवार अपने जत्था के साथ तंबू बना कर रहता है। ये लोग अलग अलग जगहों पर जाकर खेल तमाशा दिखाते हैं और इस तरह इनकी जिन्दगी चलती है। घटना के संबंध में शिवम के पिता निधि कापड़ी ने बताया कि हमलोग अपने तम्बू में सो रहे थे। तभी एक युवक अंधेरे में मेरे तम्बू में घुस गया औऱ उनके बेटे को सोए हुए अवस्था मे ही उठा लिया और लेकर भाग गया। उन्होंने काफी दूर तक उनका पीछा भी किया लेकिन अंधेरा होने कारण अपराधी भाग गए।
पुलिस की गिरफ्त में अपहरणकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
किडनी बेचने के लिए 500 रुपया देकर किया गया था अपहरण
इस संबंध में सिटी एसपी सागर कुमार ने बताया कि राजन पासवान ने 500 सौ रुपया देकर संदीप पासवान उर्फ पीपी को बच्चे को अगवा करने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियो ने अपनी स्वीकारोक्ति में बताया है कि बच्चे की किडनी बेचकर पैसा कमाने की योजना थी। इसी वजह से बच्चे का अपहरण किया गया था। सिटी एसपी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद त्वरित कार्यवाई करते हुए बहादुरपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज ने रात को ही अपराधी राजन पासवान को गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर सुबह में घटनास्थल के बगल के पोखर से बच्चे का शव बरामद किया गया।