फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार सरकार के अब सहकारिता पदाधिकारी गायब; आठ दिनों तक सुराग नहीं मिला तो पिता ने दी प्राथमिकी

Tue, 22 Aug 2023 02:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar Police : मुजफ्फरपुर पुलिस के लिए एक बड़ा सिरदर्द उस समय सामने आया, जब जिले के सहकारिता पदाधिकारी के लापता होने की सूचना उनके पिता ने थाने में दी। आठ दिनों से गायब होने की जानकारी के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
लापता सहकारिता पदाधिकारी विनोद कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के सहकारिता पदाधिकारी विनोद कुमार हुए रहस्यम्यी ढंग से लापता हैं। इस संबंध में उनके पिता केदार यादव ने अहियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। थाना में दिए गये आवेदन के अनुसार विनोद कुमार विगत आठ दिनों से लापता हैं, जिनका अबतक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस के अनुसार लापता प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विनोद कुमार मूल रूप से औरंगाबाद जिले के गोह थाना अंतर्गत रामपुर गांव के रहने वाले है। वे मोतीपुर प्रखंड में कार्यरत थे। वर्तमान में अहियापुर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास आवास नगर में किराये के मकान में पत्नी और एक बच्चा के साथ रहते हैं। पत्नी मुजफ्फरपुर जिला पुलिस बल में महिला सिपाही के रूप में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


पत्नी से विवाद होने के बाद निकले थे घर से 
पिता केदार यादव ने पुलिस को बताया है कि 13 अगस्त को विनोद और उनकी पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद 14 अगस्त को विनोद सुबह छह और साढ़े छह बजे के बीच घर में बिना कुछ बताए निकल गया। उनके दोनों मोबाइल भी घर पर ही है। जब विनोद घर से निकले तो सफेद टी-शर्ट और ग्रे रंग का पैजामा पहने हुए थे। 14 अगस्त को जब 10 बजे तक वह घर नहीं लौटे तो पत्नी ने परिवार वालों को कॉल कर पूरे मामले की जानकारी दी।
इसके बाद औरंगाबाद से पूरा परिवार मुजफ्फरपुर आया। थाने में एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

जांच में जुटी पुलिस 
मामले में सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह खुद कहीं चले गए हैं, या लापता हैं, इसकी छानबीन की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पारिवारिक कलह की भी बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस अन्य बिंदु पर भी जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें