फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : फरार संजीव मुखिया की मुश्किलें बढ़ीं, ईओयू ने कसा शिकंजा; पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले का है आरोपी

Tue, 04 Mar 2025 09:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Paper Leak Case : फरार संजीव मुखिया की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। ईओयू ने उसपरअपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में फरार चल रहे आरोपी संजीव मुखिया के घर पर पोस्टर चिपकाया है। 
विज्ञापन
पोस्टर चिपका रही आर्थिक अपराध इकाई की टीम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक का विवाद एक बार फिर चर्चा में है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मंगलवार को फरार आरोपी संजीव कुमार के विरुद्ध फिर कार्रवाई की है। पटना स्थित ईओयू की विशेष टीम ने नगरनौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर बलबा गांव में संजीव कुमार के निवास स्थान पर कोर्ट से प्राप्त इश्तिहार को चिपकाया है। यह कार्रवाई ईओयू थाना पटना में दर्ज मामला संख्या 16/23 से संबंधित है, जिसने पूरे राज्य में एक बड़ी सनसनी मचा दी है।

विज्ञापन



पृष्ठभूमि और संदिग्ध का इतिहास
नालंदा जिले के नूरसराय वानिकी कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत संजीव कुमार उर्फ़ संजीव मुखिया बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा घोटाले का मुख्य संचालक माना जा रहा है। उनपर अपने बेटे डॉ. शिव के साथ मिलकर परीक्षा प्रणाली में व्यापक स्तर पर धांधली करने का आरोप है। ईओयू टीम ने स्थानीय नगरनौसा थाना पुलिस की उपस्थिति में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। टीम ने संजीव कुमार को तत्काल आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। संजीव कुमार के पुत्र डॉ. शिव पहले ही सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में जेल में बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें