फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : ट्यूशन जा रहे छात्रों को पुलिस वाहन ने रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Sun, 26 Nov 2023 03:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : ट्यूशन जा रहे दो छात्रों को पुलिस वाहन ने रौंद दिया जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। इस घटना से भड़के लोगों ने सड़क जामकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम हटाने के क्रम में पुलिस के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मोकामा में पुलिस वाहन ने ट्यूशन जा रहे दो छात्रों को रौंद दिया जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना पचमहला ओपी क्षेत्र के एनएच-80 की है। घायल छात्र रामपुर डुमरा निवासी चिंटू यादव के पुत्र प्रियांशु (7) और लुचो तांती के पुत्र विष्णु (9) हैं। स्थानीय लोगों ने दोनों छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने NH-80 को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


ओवरटेक करने के क्रम में हुआ हादसा 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बड़हिया की ओर भाग रहे मवेशी लदे गाड़ी को ओपी की गश्ती गाड़ी पीछा करके ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान ट्यूशन पढ़ने जा रहे दोनों छात्र पुलिस वाहन की चपेट में आ गये। हुए वाहन लेकर फरार हो गया। इस घटना में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना देखकर स्थानीय लोग उधर दौड़ पड़े और आननफानन में दोनों घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

लोगों ने सड़क जामकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी  
इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-80 को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वाहन किस थाने की थी इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाबुझा कर जाम हटाने की कोशिश की लेकिन लोग मानने के लिए तैयार नहीं हुए। जाम हटाने के दौरान आक्रोशित भीड़ ने एएसआई छबीला कुमार पाल पर हमला कर दिया गया, जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मी को चिन्हित करके आरोपी पुलिसकर्मियों पर उचित कार्रवाई किया जाय।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें