फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: नालंदा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस, एक जवान जख्मी

Wed, 19 Mar 2025 12:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar Police: उपद्रवियों ने पुलिस की सरकारी सीढ़ी और दरोगा का मोबाइल भी छीन लिया। गली में पड़ी ईंटें इस बात का सबूत हैं कि वहां जमकर ईंट-रोड़े चले थे। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव में बीती रात पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इसमें सरमेरा थाना के पीएसआई अजीत कुमार ओझा को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि घटना में पांच से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। नालंदा एसपी भारत सोनी ने बताया कि मंगलवार रात को सरमेरा पुलिस एक वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए चेरो गांव पहुंची थी। पुलिस टीम का नेतृत्व पीएसआई अजीत कुमार ओझा कर रहे थे। वारंटी, लालो यादव और वीरू यादव, पर कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू (नॉन-बेलेबल वॉरंट) जारी किया था। जब पुलिस गिरफ्तारी के लिए उनके घर पहुंची, तो कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इस विरोध के कारण पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए पीछे हटना पड़ा।

पुलिस को देखते ही उग्र हो गए लोग

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पुलिस जब लालो यादव के घर पर सीढ़ी लगाकर रेड कर रही थी, तभी गांव के लोग उग्र हो गए और पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस की संख्या कम होने के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया और दो उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया।

दरोगा का मोबाइल भी छीन लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस की सरकारी सीढ़ी और दरोगा का मोबाइल भी छीन लिया। गली में पड़ी ईंटें इस बात का सबूत हैं कि वहां जमकर ईंट-रोड़े चले थे। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और विधि-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: Land For Jobs Case: ईडी दफ्तर पहुंचे लालू प्रसाद, राजद समर्थकों ने की नारेबाजी; तेजस्वी यादव ने ऐसा कहा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें