फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, तीन जवान घायल, बदमाशों ने पुलिसकर्मी की राइफल भी छीनी

Wed, 18 Jun 2025 09:04 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar News: स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार शराब तस्करी होती है। माफिया यूपी से शराब की खेप मंगवा रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मदरवानी गांव में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में होमगार्ड जवान अवधेश तिवारी का राइफल भी ग्रामीणों ने छीन ली। इस घटना में तीन जवान चोटिल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम मदरवानी गांव में लगातार कैंप कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे
बताया जाता है कि शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार की रात फुलवरिया थाने की पुलिस छापेमारी करने मदरवानी गांव गई थी। जहां शराब तस्करों ने हमला कर दिया। उधर, घटना के बाद आनन- फानन में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने मीरगंज, श्रीपुर थाने से पुलिस बल बुला लिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस एक बुजुर्ग महिला के अलावा एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। हालांकि, पुलिस के अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।
मियांपुर नरसंहार से लेकर देश की सबसे बड़ी चुनावी हिंसा पर चर्चा क्यों, बिहार चुनाव के बहाने जुटे दिग्गज
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने राइफल को बरामद कर लिया है
मामले में गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने राइफल को बरामद कर लिया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। एसडीपीओ कार्रवाई करने में जुटे हैं। पुलिस कप्तान ने बताया कि मदरवानी गांव में कुख्यात शराब माफिया अजय यादव के गांव में होने की इनपुट के बाद पुलिस वहां पहुंची थी। अजय यादव को पुलिस ने दबोच लिया। कुछ ग्रामीणों ने हमला कर उसे छुड़ा लिया। उसी क्रम में राइफल को भी छीन लिया गया था। बाद में राइफल को बरामद कर ली गयी है। उस गांव में कई शराब माफियाओं के नाम सामने आये हैं। पुलिस उनपर कार्रवाई करने में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें