फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नया सवेरा 2.0 अभियान के तहत मानव तस्करी पर पुलिस का बड़ा वार, आठ किशोरियां की गईं रेस्क्यू; 4 गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2026 03:28 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बेतिया में नया सवेरा 2.0 अभियान के तहत पुलिस ने छापेमारी कर 8 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया। आर्केस्ट्रा के नाम पर अवैध काम कराया जा रहा था। 4 संचालक गिरफ्तार है। 

विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। पश्चिम चंपारण जिले में “नया सवेरा 2.0” अभियान के तहत पुलिस ने मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और कमजोर वर्ग के एडीजी के निर्देश पर गौनाहा थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

नरकटियागंज के डीएसपी जयप्रकाश सिंह के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ आर्केस्ट्रा ग्रुप के नाम पर नाबालिग लड़कियों से अवैध रूप से काम कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस ने 8 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। सभी लड़कियों को संरक्षण में लेकर उनकी काउंसलिंग और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़कियों को बहला-फुसलाकर या दबाव डालकर काम कराया जा रहा था, जो गंभीर अपराध है।

विज्ञापन


पढ़ें:  पटना में पति-पत्नी पर एसिड अटैक; किस बात पर विवाद के बाद तेजाब फेंकने की घटना हुई?

कार्रवाई के दौरान 4 आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

इस अभियान में पुलिस के साथ सामाजिक संगठनों ने भी अहम भूमिका निभाई। “नया सवेरा 2.0” अभियान का उद्देश्य मानव तस्करी, बाल श्रम और महिलाओं व बच्चों के शोषण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें