पटना के व्यापारी बिंदा सिंह की वियतनाम में इलाज के दौरान मौत हो गई। वीजा संबंधी अड़चनों के कारण तीन दिन से शव भारत नहीं लाया जा सका। परिवार ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है। पढ़ें पूरी खबर
पटना के एक परिवार के लिए दुखद स्थिति पैदा हो गई है, जहां शहर के व्यापारी बिंदा सिंह की वियतनाम में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले तीन दिनों से उनका परिवार उनके पार्थिव शरीर के भारत लाए जाने का इंतजार कर रहा है, लेकिन वीजा संबंधी तकनीकी कारणों के चलते स्थानीय प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। अब परिवार ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
क्या है मामला?
परिवार ने क्या बताया?
परिवार का दावा है कि इस स्थानांतरण के लिए अलग वीजा की जरूरत थी, जो पहले से नहीं लिया गया था। शुरू में हालत में सुधार हुआ और उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया, लेकिन बाद में उनकी स्थिति फिर बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। मौत के बाद वीजा संबंधी समस्याओं के कारण उनका पार्थिव शरीर भारत नहीं लाया जा सका है। वहीं, उनका पोता और एक अन्य रिश्तेदार, जो इलाज के दौरान वियतनाम पहुंचे थे, वे भी वहीं फंसे हुए हैं। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है और पटना में बैठे परिजन सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।
बेटे ने क्या कहा?