फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, वाटर कैनन का इस्तेमाल

Tue, 04 Feb 2020 03:57 PM IST
आसिम खान एएनआई, पटना
विज्ञापन
वाटर कैनन का इस्तेमाल करती पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना में साइंस कॉलेज के पास दारोगा बहाली परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज की और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। ये सभी प्रदर्शनकारी बिहार पुलिस परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप लगाने के बाद मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे थे और मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन




प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों ने कारगिल चौक पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वाहनों के आवागमन पर भी रोक लगा दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझाने की कोशिश की, पर वे नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई से नाराज छात्रों ने भी पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों के ऊपर पत्थर फेंके गए। छात्रों को काबू में करने के लिए पुलिस ने वटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान काफी देर तक कारगिल चौक और उसके आसपास अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

 

अभ्यर्थियों की मांग है कि परीक्षा को रद कर दिया जाए और पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। बता दें कि साल 22 दिसंबर को दारोगा बहाली के लिए परीक्षा हुई थी। परीक्षा के दौरान कथित तौर पर प्रश्न पत्र लीक होने की बात पर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया था। कुछ छात्रों ने बीच में ही परीक्षा छोड़ दी थी। 

इस मामले में सफाई देते हुए जिला प्रशासन का कहना था कि किसी भी केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है। बिहार की राजधानी पटना में दारोगा परीक्षा का प्रश्न पत्र और ओएमआर पेपर लीक मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने पैदल मार्च भी निकाला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें