फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : दारोगा की वर्दी पहनता था, ताकि कर सके अवैध वसूली; पुलिसकर्मियों को भी हड़काया, अब पकड़ा गया

Tue, 09 Apr 2024 02:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar News : देर रात रोज एक दारोगा सड़क पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करता था। इतना ही नहीं सामने पड़ने वाले पुलिसकर्मियों  पर अपनी रॉब भी झाड़ लेता था। बीती देर रात जब अचानक एक पुलिस अधिकारी से उसका सामना हुआ तो पता चला वह तो फर्जी दारोगा है।
विज्ञापन
फर्जी दारोगा और उसके पास से बरामद सामान। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर में एक फर्जी दरोगा रात के अँधेरे में बालू लदे ट्रक चालकों से अवैध वसूली किया करता था। साथ ही कई बार असली पुलिस वालों को सामने देखकर उन्हें धमकाता भी था। लेकिन बीती देर रात उसका सामना असली पुलिस के सच्चे पदाधिकारी से हो गई। उनके द्वारा जब थाना और बैच संख्या के बारे में पूछताछ की गई तब साहब आसमान देखने लगे। भोजपुर पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने फर्जी दारोगा के पास से 1700 रुपए नगद, टाटा नेक्सन कार (पुलिस का लोगो लगा हुआ), दो मोबाइल, आधार कार्ड, दरोगा का फुल वर्दी, वर्दी में लगे नेमप्लेट, दो-दो स्टार, पुलिस बेल्ट, ब्लू रंग का टोपी, बिहार पुलिस का लगा बैच, पुलिस वाला लाल रंग का जूता बरामद किया है। फर्जी दरोगा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस दारा उसे कोईलवर थाना ले आया गया। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहरामपुर के समीप की है।   

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में नकली दारोगा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
गिरफ्तार फर्जी दरोगा की पहचान छपरा (सारण) जिला के एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत माने गांव के निवासी अनिल कुमार का पुत्र अभिनय कुमार के रूप में की गई है। पूछताछ के दौरान अभिनय कुमार पूरी तरफ फर्जी पाया गया। इस संबंध में डीएसपी ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दरोगा की वर्दी पहनकर बालू लदे ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहा है। सूचना मिलते ही बड़हरा थाना की टीम उक्त स्थान पर पहुंची, जिसके बाद फर्जी दरोगा अभिनय के साथ दो और व्यक्ति थे। तीनों   वहां से भागने लगे। दो अपराधी वहां से फरार हो गये लेकिन पुलिस ने अभिनय को खदेड़कर पकड़ लिया। अभिनय से पुलिस उसके गिरोह का पता लगाने में जुट गई है। फिलहाल पूछताछ में अभिनय ने अपने साथियों का नाम बताया है। हालांकि पुलिस अभी उन सभी मामलों पर कार्रवाई करने में जुट गई है।

छः महीनों से इन क्षेत्रों में ट्रक को पास कराता था 
 अभिनय कुमार ने बताया कि वह यह काम पिछले पांच से छह महीनों से कर रहा है। अपना तंत्र पूरी तरह मजबूत कर वह ट्रक ड्राइवर और पुलिस प्रशासन पर भी अपना दबदबा बनाता रहता था। अभिनय रात्रि में दरोगा का वर्दी पहनकर छपरा, बड़हरा, कोईलवर, चांदी बालू घाट वाले इलाके में अपना शिकार करता था। वहीं पुलिस सिपाहियों को धमकाया भी करता था। पुलिस का कहना है कि अभिनय कुमार मुख्य रूप से बालू लदे ट्रक का पासिंग का काम कराता था। वह पुलिस के लिए सर दर्द बना हुआ था। इस फर्जी दरोगा की गिरफ्तार से पुलिस राहत महसूस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें