फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : शादी के छह साल बाद आवेश में लिया फैसला तो न बीवी रोकने गई और न पिता; प्रॉपर्टी डीलर ने जान दे दी

Tue, 22 Aug 2023 09:38 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar Police : प्रॉपर्टी डीलर चार दिन से शराब पीकर घर आ रहा था। घर में रोज झंझट हो रहा था। सोमवार की रात भी ऐसा ही हुआ। नशे में आया और मारपीट के बाद धांय-धांय की आवाज आई। परिवार के सामने उसने जान दे दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। स्थानीय लोगों  ने मामले की सूचना सदर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मृतक की पहचान दिघरा निवासी अर्जुन चौधरी के 34 वर्षीय पुत्र विकास चौधरी के रूप में की गई है।
विज्ञापन


2017 में हुई थी शादी:
विकास की शादी 2017 में सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही निवासी अशोक चौधरी की बेटी अनु चौधरी से हुई थी। शादी के एक साल के बाद एक बेटा हुआ। विकास मूल रूप से प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करता था। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही विकास और अनु के बीच दहेज मामले को लेकर विवाद शुरू हो गया था। इसको लेकर अनु ने कोर्ट में केस भी किया था। लेकिन फिर दोनों के बीच सुलह हो गया। जिसके बाद कॉम्प्रोमाइज कर विकास और अनु एक साथ रहने लगे थे। लेकिन बीते कुछ दिनों से फिर से दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया।

आत्महत्या करने से पहले की थी मारपीट 
परिजनों का कहना है कि सोमवार की रात विकास जब घर लौटा तो वह नशे में था। घर आते ही और अनु और विकास के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान विकास ने अपने घरवालों के सामने ही खुद को गोली मार ली। गोली चलते ही परिजन चीखने चिल्लाने लगे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें