फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बुजुर्ग को किया गोली से छलनी, तीन महीना पहले बेटे की कर दी थी हत्या

Wed, 18 Oct 2023 08:26 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News : एक बेटा जेल में है और एक बेटे की तीन महीने पूर्व अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब देर रात उसके पिता को भी अपराधियों ने गोली से छलनी कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद अस्पताल में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। आननफानन में स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सहबाजपुर निवासी भोला ठाकुर (52) के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि तीन साल पूर्व (28 जुलाई) अपराधियों ने इनके बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर स्थित लीची बगान के पास की है।

विज्ञापन




दूकान से जा रहे थे घर 
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सहबाजपुर के पंचायत भवन के पास भोला ठाकुर की किराना की दुकान  है। बेटे की हत्या के बाद दुकान पर वही बैठते थे। मंगलवार की रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। दूकान और घर के बीच एक लीची बगान है। भोला ठाकुर उसी रास्ते से घर जा रहे थे, तभी पूर्व से घात लगाये अपराधियो ने उन्हें गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने आननफानन में उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ अस्पताल में जमा हो गई। सूचना मिलते ही अहियापुर थानेदार रोहन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

10 वर्षों से है दुकान
मृतक भोला ठाकुर के पुत्र धीरज का कहना है कि सहबाजपुर के सामुदायिक भवन के पास उनके पिता की पिछले 10 वर्षों से किराना दुकान है। उस दूकान पर पहले राहुल बैठता था। उसकी हत्या के बाद भोला ठाकुर दुकान चलाने लगे। भोला ठाकुर पहले ट्रक ड्राइवर थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों में आक्रोश 
भोला ठाकुर के बेटा राहुल कुमार की हत्या तीन माह पूर्व हुई थी। भोला ठाकुर के बयान पर तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले में अब तक मात्र एक आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है। अब भोला ठाकुर की भी हत्या हो गई। पुलिस की ढुलमुल रवैये को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस राहुल के हत्यारे को अबतक गिरफ्तार नहीं कर सकी और अब राहुल के पिता की हत्या हो गई। 

जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार बैरिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पुछताछ की। सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह और टाउन डीएसपी अवधेश दीक्षित भी घटनास्थल पर पहुंचे। अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि राहुल का एक भाई अपराधिक चरित्र का है। वर्तमान में वह हथौड़ी के किसी कांड में जेल में है। पुलिस उस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि उसके भाई के कारण इसको तो गोली नहीं मारी गई है। साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें