घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है
इधर, जैसे ही उत्पाद टीम पर हमला की सूचना मिली वैसे ही उत्पाद अधीक्षक सहित घोड़ासहन, झरोखर, जितना थाना सहित अन्य थानों की पुलिस उक्त स्थल पर पहुंच कर छापेमारी शुरू की, इस दौरान एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि भीड़ की पिटाई से होमगार्ड जवान की मौत हो गई। आरोपियों की पहचान की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
होमगार्ड जवान की पत्नी का रो-रोकर है बुरा हाल
पुलिस ने फोन से उनके बड़े लकड़ा अजय को बताया कि पिता की मौत हो गई है। वैसे ही घर में कोहराम मच गया, सभी रोते बिलखते झरोखर थाना पहचेे, जहा से लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। झरोखर थानेदार ने बताया कि उत्पाद जांच करने आई तो पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी, जैसे हम लोगो को सूचना मिली की ग्रामीणों ने हमला कर दिया है। जिसमे एक होम गार्ड जवान की मौत हो गई, एक हमलावर को गिरफ्तार किया है।