फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: पटना के गंगा पथ पर पुलिस मुठभेड़, नीलेश मुखिया हत्याकांड के आरोपी को लगी गोली

Wed, 25 Jun 2025 05:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

चर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड के आरोपी गंगा पथ पर पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसने गोलीबारी भी की। जवाब में पुलिस की ओर भी फायरिंग की गई। इसके बाद ऐसा हुआ...
विज्ञापन
नीलेश मुखिया हत्याकांड का आरोपी पकड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के मरीन ड्राइव क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मुठभेड़ हुई, जिसमें नीलेश मुखिया हत्या कांड के मुख्य आरोपी मोहम्मद राजा को पकड़ने के प्रयास में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई। यह घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के कमिश्नर ऑफिस के सामने जेपी गंगा पथ के पास हुई। बताया जा रहा है कि गोलीबारी कर भाग रहे राजा के पैर में पुलिस टीम ने गोली मारी है। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल पर जब्त किया है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। 

विज्ञापन


पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहा था
पटना पुलिस के अनुसार, नीलेश मुखिया हत्याकांड में वांछित आरोपी राजा पुलिस पर फायरिंग कर फागने की कोशिश कर रहा था। उसने पुलिस टीम पर भी गोलीबारी की। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने फायरिंग की। इस दौरन एक गोली राजा के पैर में गोली लग गई। राजा हत्या के मामले में वांटेड था और उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ द्वारा कार्रवाई की जा रही थी। इस मुठभेड़ में दो एसटीएफ जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, एसटीएफ के जवानों को गोली नहीं लगी है।
दिनदहाड़े शूटआउट में घायल हुए नीलेश मुखिया की मौत, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया

विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें अपराधियों ने पहले भागने के दौरान 3 से 4 राउंड फायरिंग की। इसके जवाब में एसटीएफ ने भी 3 से 4 राउंड फायरिंग की। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया गया है, ताकि सबूत जुटाए जा सकें। आसपास के कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है, जबकि पटना मध्य एसपी सिटी दीक्षा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
विज्ञापन

चर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड का नामजद आरोपी 259 दिन बाद झारखण्ड में धराया, किया चौंकाने वाला खुलासा

जानिए, पटना एसएसपी ने क्या कहा
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि राजा नाम का अपराधी हत्या के केस में वांटेड था। पिछले कई दिनों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस उसको पकड़कर पटना ला रही थी। इसी दौरान वह गाड़ी से कूद गया और भागने की कोशिश करने लगा। भागने के दौरान उसने गोलीबारी की। एक गोली मिस फायर हो गई। इसी दौरान एसटीएफ की टीम ने अपने बचाव में गोली चलाई। गोली आरोपी राजा के पैर में लगी है। इस में दो जवान भी घायल हुए हैं। उनका भी इलाज चल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें