सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। प्रशासनिक मुस्तैदी की वजह से पुलिस में कदाचार करने के आरोप में कुल 09 अभ्यर्थी संलिप्त पाये गये हैं। उनमें जिनमें से 05 को गिरफ्तार किया गया, 01 अभ्यर्थी को निष्कासित किया गया तथा 03 अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है। पांच अभ्यर्थी गिरफ्तार किये गये, तीन अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि एक को परीक्षा से निष्काषित किया गया है। गिरफ्तार अभ्यर्थियों में पटना, नालंदा और सहरसा में एक-एक, जबकि भागलपुर में दो अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। पटना में दो, जबकि मुजफ्फरपुर से दो अभ्यर्थियों को परीक्षा से निष्काषित किया गया है।
जानिये कितने अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल
बिहार पुलिस में 'सिपाही' के 21,391 पदों पर लिखित परीक्षा के लिए राज्य के सभी जिलों में कुल 545 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे, जहां एक पाली में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का समय 12:00 बजे मध्याह्न से 02:00 बजे अपराहन तक था। इस परीक्षा में कुल 17,87,720 अभ्यर्थी शामिल हुए। यानी लगभग 67 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
कदाचार को रोकने के लिए की गई थी व्यवस्था
परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त हो इसके लिए परीक्षा के दौरान सभी अभ्यर्थियों का बॉयोमेट्रिक विधि से अंगूठे का निशान, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करायी गई। साथ ही रा सीसीटीवी की लाईव स्ट्रीमिंग द्वारा निगरानी की गयी। इसके लिए पटना में नियंत्रण केंद्र बनाया गया है। कोई नेट या इलेक्ट्रोनिक एसेट से कदाचार न कर सके इसके लिए परीक्षाकेन्द्रों पर जैमर लगाये गये थे। अगली परीक्षा 25 अगस्त को होगी।