फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police Constable Recruitment 2026 : सिपाही भर्ती परीक्षाओं की तिथि घोषित, 14 जून से शुरू होंगे एग्जाम

Wed, 20 May 2026 09:47 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Police Constable Exam : सिपाही भर्ती परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। साथ ही यह भी बताया गया कि अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र कैसे मिलेंगे। फिर परीक्षा का समय से लेकर सबकुछ बताया गया है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय चयन पर्षद ने बुधवार को इस साल के तीन बड़े बहाली विज्ञापनों की लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत मद्य निषेध, कक्षपाल, चलंत दस्ता, विशेष शाखा और बिहार पुलिस दूरसंचार में सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: बिहार के कई जिलों में दवा दुकानें बंद, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की हड़ताल से मरीज परेशान

जानिए परीक्षा का क्या है शेड्यूल
केंद्रीय चयन पर्षद ने परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षाएं आगामी 14 जून से शुरू होकर 24 जून 2026 तक चलेंगी। परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए बिहार के सभी 38 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष सह डीजी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अलग-अलग विभागों में खाली पदों को भरने के लिए परीक्षाओं का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। 4,236 पदों के लिए मद्य निषेध, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही की परीक्षा 14 एवं 17 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियां में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 03:00 बजे से होगी। 993 पदों के लिए बिहार पुलिस दूरसंचार (प्रचालक) की परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होगी। यह परीक्षा एक पाली में होनी है। परीक्षा का समय दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे निर्धारित है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Cabinet: बिहार में अब IG का नया पद, सीमा का जिम्मा; सम्राट चौधरी कैबिनेट ने 13 बड़े फैसलों पर लगाई मुहर

8 जून से मिलेगी जिले की जानकारी, 15 से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 जून 2026 को अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह चेक कर सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस तिथि को है और उन्हें कौन सा जिला आवंटित किया गया है। 15 जून 2026 को CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर ई-एडमिट कार्ड लाइव कर दिए जाएंगे, जहां से अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-http://Bihar : आठ डीएसपी और पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला, जानिए आदित्य कुमार के साथ और कौन हैं सूची में शामिल?

अभ्यर्थियों के लिए दिए गए निर्देश 
केंद्रीय चयन पर्षद ने जानकारी देते हुए कहा है कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक या अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षार्थियों को पर्षद द्वारा जारी ई-प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके बिना केंद्र में प्रवेश की अनुमति कतई नहीं मिलेगी।

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
सभी 38 जिलों के परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। बायोमेट्रिक हाजिरी से लेकर सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। पर्षद ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के फर्जीवाड़े या अफवाहों के झांसे में न आएं और अपनी तैयारी पर ध्यान दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें