Bihar : अगर 55 साल में और बुढ़ापे में कोई नाच देख रहां है, तो उसके बच्चे आगे चलकर बलात्कारी ही होंगे। उनकी मानसिकता में भय ही नहीं रहेगा। बच्चा सोचेगा कि बाबूजी डांस देख रहे हैं तो हमको तो दो कदम आगे ही रहना चाहिए।
बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने महिलाओं को दृढ इच्छा को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के अंदर बच्चे बूढ़े सभी एक जगह बैठकर नाच देखते हैं, जिससे समाज का माहौल खराब होता है। इसको महिला बदल सकती हैं। यह बातें पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सम्मान विषय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद थे। यह कार्यक्रम सरदार पटेल भवन के सभागार में आयोजित किया गया था।
गोपाल मंडल पर साधा निशाना
कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने जदयू के विधायक गोपाल मंडल पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कोई महिला के गाल पर जाकर नोट साट रहा है, यह कितनी भद्दी चीज है। ऐसे लोग जो समाज में अच्छे माने जाते हैं, आम जनता के प्रतिनिधि माने जाते हैं। समाज के अंदर फॉर्च्यूनर पर चलते हैं, गाडी पर चढ़ते हैं, ठेकेदार हैं, फलाना हैं और इस तरह का नाच करते हैं, उनका वहां पर भयंकर प्रतिरोध विरोध होना चाहिए, ताकि उनमें दोबारा ऐसा करने की हिम्मत ना हो कि इस तरह नर्तकियों का नाच कर सकें।
इनके बच्चे ही बलात्कारी बनेंगे
डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि यह सब तब समझ में आएगा जब जनता जागरूक होगी। आपको इन सभी चीजों को प्रतिकार करने की आत्म शक्ति होनी चाहिए, इच्छा शक्ति होनी चाहिए। ऐसे व्यक्ति जो नाच करते हैं उनके बच्चे वही देखेंगे और वही बच्चे आगे बलात्कार भी करेंगे। अगर वह 55 साल में बुढ़ापे में नाच देख रहे हैं, तो उनके बच्चे आगे चलकर बलात्कारी ही होंगे। उनकी मानसिकता में भय ही नहीं रहेगा। बच्चा सोचेगा कि बाबूजी डांस देख रहे हैं तो हम तो थोड़ा आगे ही बढ़ेंगे। इस तरह की मानसिकता जो समाज में है इसको पूरी तरह से समाप्त करना होगा, दबाना होगा।