फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: बिहार में पुलिस टीम पर हमला; इतनी सी बात पर बेरहमी से पीटा, किसी तरह जान बचाकर भागे दरोगा-सिपाही

Fri, 27 Sep 2024 09:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

नारदीगंज थाना प्रभारी गिरीश प्रसाद ने कहा कि डायल 112 की पुलिस टीम पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। उनकी पहचान कर ली गई है। मामले में दो लोगों को नामजद अभियुक्त और अन्य लोगों को अज्ञात बताते हुए आरोपित बनाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस पर गांव के कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। मामूली सी बात पर बदमाशों ने पुलिस को बेरहमी से पीटा। दरोगा-सिपाही किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ताजा मामला नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र का है।  कहुआरा गांव के पास जहां पुलिस गश्त कर रही डायल 112 के पुलिसकर्मियों को बदमाशों ने लाठी डंडे से हमला कर मारपीट कर जख्मी कर दिया। अब मारपीट की घटना एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें डायल 112 की टीम की गाड़ी है। सड़क पर तीन पुलिस वाले और 4-5 लोगों में कुछ बहस होती दिख रही है। इसके बाद कुछ लोग पुलिस के ड्राइवर को पीटने लगे। मारपीट के दौरान दरोगा और एक महिला पुलिस कर्मी उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान लोग पुलिस वालों को गंदी गंदी गालियां देते भी है। उसके बाद में 4-5 की संख्या में रहे लोग दरोगा से भी उलझ जाते हैं। दो लोग उन्हें भी मारने लगते हैं।

विज्ञापन


पहले खेत में खींचकर ले गए फिर सड़क पर लेटा कर पीटा
बदमाशो ने पुलिस वालों को पहले खेत में खींचकर ले गए। यहां पर डंडे, लाते-घूंसे से मारपीट की। इसके बाद सड़क पर लेटा कर डंडे से मारने लगे।  इस दौरान पुलिस कर्मी किसी तरह खुद को बचाते हुए अपनी गाड़ी में बैठते दिखे। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए नारदीगंज थाना प्रभारी गिरीश प्रसाद ने कहा कि मारपीट की घटना सोमवार को हुई थी। डायल 112 की पुलिस टीम पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। उनकी पहचान कर ली गई है। मामले में 2 लोगों को नामजद अभियुक्त और अन्य लोगों को अज्ञात बताते हुए आरोपित बनाया गया है।


डायल 112 पुलिस को गाली देने से शुरू हुआ था विवाद
बताया जाता है कि डायल 112 की पुलिस गाड़ी जा रही थी। इस बीच कुछ लोगों ने पुलिस को गाली दी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने गाड़ी रोक कर बदमाशों से पूछताछ किया । इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस ड्राइवर को एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। इस दौरान दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। सभी लोग एक साथ मिलकर पुलिस टीम पर टूट गए और लाठी से मारना शुरू कर दिया।वीडियो में पुलिस टीम के ड्राइवर शक्ति कुमार के साथ पहले मारपीट की गई और फिर डायल 112 के ही पीटीसी दारोगा सत्यानंद कुमार के साथ मारपीट की गई। वहीं महिला पुलिस कर्मी ममता कुमारी के साथ भी मारपीट की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें