फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के बाद मां की हत्या क्यों: जवाब के लिए नहीं जाना पड़ा बहुत दूर, पैसा और प्यार- दो एंगल, चार अपराधी मिले

Sat, 06 Jan 2024 07:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Police : आईआईटी पटना से कुछ दूर बिहटा में बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला खुला तो पता चला कि मरवाने वाली महिला है और घर की है। बुजुर्ग महिला के पहले उसके बेटे का भी मर्डर हुआ था। अब जो केस खुला है, उससे पिछले केस पर भी रोशनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
इसी महिला ने सास की करवा दी हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ समय पहले शादीशुदा बेटे की हत्या हुई। अब उसकी मां की हत्या हुई। पुलिस को जांच-पड़ताल के लिए बहुत दूर नहीं जाना पड़ा। पता चला कि इसमें उसकी बहू का हाथ है। बहू का कहना है कि पति की मौत के बाद सास ने उसे बेदखल कर दिया था और अपनी सारी संपत्ति बेटी को सौंपने वाली थी। यह सुपारी मर्डर तो है, लेकिन ट्वीस्ट इसमें महिला के प्रेमी का है। जिस महिला ने हत्या कराई, पुलिस अब उसके प्रेमी को तलाश रही है। उसने अपनी प्रेमिका, यानी मृत महिला की बहू से 10 लाख रुपये सुपारी मर्डर के नाम पर लिए थे। पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया तो पता चला कि सुपारी की डील तीन लाख की ही थी। मतलब, सुपारी के नाम पर लिए सात लाख लेकर भी प्रेमी फरार है। अब उसकी गिरफ्तारी हो तो शायद मृत महिला के बेटे की हत्या के केस पर भी रोशनी पड़े।

विज्ञापन


आरोपी बहु सहित पांच अपराधी पुलिस की गिरफ्त में 
मामला पटना जिला के बिहटा का है जहां एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या करा डाली। घटना के बाद बहु इस मामले को टालने का काफी प्रयास करती रही, लेकिन मामला अब खुल गया है। पुलिस ने आरोपी बहु सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन आरोपियों में ऋषि कुमार (20), पवन बाबू (21), अनुज उर्फ आशीष (20),अभिषेक कुमार (20) और बहु बबली कुमारी शामिल है।

क्या था मामला 
शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन अपराधियों ने रुना देवी को उसके घर के पास ही गोलियों से भून डाला था। इस घटना में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े, जिस वजह से सभी अपराधी घटनास्थल पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


इस वजह से बहू ने करवा दी सास की हत्या 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि कंचनपुर निवासी रूना देवी के पति की हत्या के बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह अपने मायके विक्रम आकर रहने लगी। गिरफ्तार बहू बबली देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी सास रुना देवी रुपये पैसे से उसकी मदद नहीं करती थी। सका यह भी कहना है कि उनकी सास की संपत्ति वह अपनी बेटी प्रियंका कुमारी (19) को ही देने वाली थी। इस बात का बबली देवी को काफी मलाल था। इसी वजह से बहु बबली कुमारी ने अपनी सास की हत्या का षड्यंत्र रच डाला। बबली कुमारी के पति की हत्या भी कुछ वर्ष पहले हो गई थी। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें