फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दो साल से अपनी जूनियर से शारीरिक संबंध बना रहा था डॉक्टर; शादी से मुकरा तो रेप का केस, गिरफ्तार

Fri, 21 Jul 2023 08:52 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Police : सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बतौर जूनियर डॉक्टर कार्यरत एक शख्स जूनियर छात्रा के साथ दो साल से रिश्ता बना रहा था। शादी का झांस देकर यह सब चलता रहा। जब शादी से मुकरा तो मेडिकल छात्रा ने केस किया। फरार डॉक्टर अब पुलिस गिरफ्त में है।
विज्ञापन
MBBS छात्रा का यौन शोषण के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच का है जहां डॉ अतुल शेखर ने यहीं की एक MBBS छात्रा को प्रेम जाल में फंसा कर दो साल तक यौन शोषण किया। कुछ महीनों से MBBS छात्रा लगातार उससे शादी के लिए दवाब बना रही थी लेकिन करीब दो महीने पहले आरोपित डॉक्टर शादी करने से मुकर गया। इस बात की जानकारी छात्रा ने अपने घरवालों को दी। मजबूरन अहियापुर थाने में डॉ अतुल शेखर को आरोपित करते हुए उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने गया से किया गिरफ्तार 
पुलिस का कहना है कि अहियापुर थाने में डॉ अतुल शेखर को आरोपित करते हुए उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ अतुल शेखर ने  MBBS छात्रा को शादी का झांसा देकर दो वर्ष यौन शोषण किया लेकिन जब MBBS छात्रा ने जब शादी की बात कही तो डॉक्टर शादी के वादे से मुकर गया। इतना ही नहीं आरोपित डॉक्टर अतुल शेखर ने अपना ट्रांसफर SKMCCH से MMC गया करवा लिया। डॉ अतुल यहां जूनियर डॉक्टर पद पर था। गुरूवार को केस की जांच पदाधिकारी विनीता कुमारी आरोपित डॉक्टर को गिरफ्तार करने गया पहुंची। पुलिस के साथ पीड़ित  MBBS छात्रा भी थी। अहियापुर थाने की पुलिस ने आरोपी डॉ अतुल शेखर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि डॉ अतुल शेखर खुद को बेकसूर बता रहा है। उसका कहना है कि उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें