बिहार में शराबबंदी के बावजूद राज्य पूरी तरह से शराब मुक्त नहीं हो पा रहा है। बिहार पुलिस ने राज्य ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मैनेजर और एक अधिकारी को गया में एक गोदाम से शराब चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
Bihar: Police arrested manager of State Beverages Corporation Ltd & an official for alleged theft of liquor from a godown in Gaya
— ANI (@ANI) August 25, 2017
गौरतलब है कि बिहार में शराब बैन को एक साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। पिछले साल एक अप्रैल, 2016 को राज्य में पहले चरण की शुरुआत की गई थी। जिसके बाद कहा जा रहा था कि राज्य में शराबबंदी के अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने बिहार में शराबबंदी के फैसले को गलत बताते हुए नीतीश सरकार के शराबबंदी के फैसले पर रोक लगा दी थी। 1 अप्रैल 2016 से बिहार में शराबबंदी लागू की गई थी। यह कानून बेहद कड़ा बनाया गया था। नीतिश कुमार इस एजेंडे को बिहार के साथ दूसरे राज्यों में भी लेकर जा रहे थे।
पटना हाईकोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया था कि शराब पीने और घर में रखना किसी भी तरह की सजा के दायरे में नहीं आता। जिसके बाद नीतीश सरकार ने नियमों में बलदलाव करने हुए शराबबंदी पर एक बार फिर रोक लगा दी। रोक के बावजूद कई बार राज्य में अवैध तरीके शराब बेचते पायी गई है।