फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : मॉब लिंचिंग से जान बचाकर थाने लाए गए युवक की पुलिस हिरासत में मौत, गया में परिजनों का हंगामा

Sun, 07 Jul 2024 01:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : पुलिस की हिरासत में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस 112 की टीम उसे मॉब लिंचिंग से जान बचाकर थाने लायी थी। मौत के बाद अब परिजन जमकर हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिकायत करती मृतक की मां। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले में अपने ही मोहल्ले में चोरी करने गए युवक को पकड़ कर धुनाई कर दी। इलाज के दौरान आरोपी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गया शहर के पंचायती अखाड़ा मोहल्ले के रहने वाले मो. सज्जाद (21) के रूप में की गई है। मौत के बाद परिजनों ने जय प्रकाश नारायण अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने थाने में आवेदन दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मॉब लिंचिंग से बचाई थी जान 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा मोहल्ले के बांके गली में शनिवार की देर शाम मृतक मोहम्मद सज्जाद मोबाइल चोरी करने की नियत से घुस रहा था। को स्थानीय लोगो ने पकड़ लिया। मोबाइल चोरी का आरोप में लोगो ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। वहीं घटना की सूचना के बाद  कोतवाली थाना क्षेत्र में गश्त कर रही डायल 112 की पुलिस टीम वहां पहुंची और घायल अवस्था में उसे थाना ले आई। युवक की पिटाई के बाद स्थानीय के लोगों ने थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया था। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे हाजत में बंद कर दिया।

पेट में हुआ था दर्द 
कुछ ही देर बाद आरोपी मोहम्मद सज्जाद ने पुलिस को पेट दर्द होने की बात कही। थाने की पुलिस ने शनिवार की रात जेपीएन अस्पताल इलाज के लिए लायी। हालांकि इलाज के बाद कुछ देर बाद ठीक रात को ही वापस फिर हाजत में बंद कर दिया। रविवार की सुबह आरोपी युवक ने फिर पेट दर्द की शिकायत किया। वहीं  कोतवाली थाने की पुलिस ने इलाज के लिए गया शहर के जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, इलाज के दौरान आरोपी युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन


परिजनों ने पिटाई करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की 
 मौत की खबर मिलने के बाद मृतक सज्जाद के परिजन अस्पताल पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजन धुनाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मोबाइल चोरी के आरोप में डायल 112 पुलिस टीम सज्जाद को कोतवाली थाना लायी थी। रविवार को आरोपी युवक को जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी। इससे पहले पेट दर्द की शिकायत पर जेपीएन में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक शहजाद के परिजनो ने शिकायत दर्ज करने के  लिए आवेदन दिया है । मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें