फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: विधायक छोड़िए, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का भी नाम नहीं आया काम; मुखिया-दारोगा ने नहीं सुनी पहुंच

Tue, 12 Dec 2023 09:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

ड्राइवर ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने घर से हाजीपुर आ रहा था। इसी दौरान जडुआ में पुलिस द्वारा गाड़ी सटने की बात कही गई। इसके बाद जडुआ से उठाकर कनपुरा में ले जाकर मारपीट की गई।
विज्ञापन
युवक का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के निजी ड्राइवर और हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर ने पुलिस और स्थानीय मुखिया पर जमकर कर मारपीट का आरोप लगाया है। ड्राइवर का इलाज चल रहा है। उसका आरोप है कि केंद्रीय मंत्री के घर के पास मुखिया और उसके लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन




ड्राइवर ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने घर से हाजीपुर आ रहा था। इसी दौरान जडुआ में पुलिस द्वारा गाड़ी सटने की बात कही गई। इसके बाद जडुआ से उठाकर कनपुरा में ले जाकर मारपीट की गई। इसी दौरान स्थानीय मुखिया करीब 10 लोगों के साथ वहां पहुंचे और मुझे जडुआ से कंनपुरा ले गए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री के घर के पास एक अंडरग्राउंड जगह पर ले जाकर बेरहमी से पीटा। मैं गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने एक न सुनी।
 
जो भी दोषी हो, उसे सजा मिलनी चाहिए

घायल ड्राइवर की पहचान सुल्तानपुर निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई। घटना के बाद हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह अस्पताल पहुंचे जहां पर घायल से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जो भी दोषी हो, उसे सजा मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन


जानिए, मंत्री और विधायक के ड्राइवर ने क्या कहा
पूछताछ के दौरान चंदन कुमार ने बताया कि रोड पर जाम लगा हुआ था। दारोगा अरविंद कुमार बगल से गुजर रहे थे। मैंने कहा कि आप बाएं से चले जाइए। मैं बाइक से था। वह बाएं से नहीं गए और गाड़ी से उतर गए। मेरी बाइक की चाबी छीन ली और बाइक साइड में लगवा दिया। इसके बाद मेरे साथ मारपीट की गई। ड्राइवर ने कहा कि वरीय पुलिस अधिकारी से अपील है कि इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें