फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 34वीं राष्ट्रीय सीनियर वूशु प्रतियोगिता में बिहार का शानदार प्रदर्शन, जीते 14 पदक

Fri, 20 Jun 2025 05:11 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजस्थान के जयपुर स्थित पूर्णिमा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित 34वीं राष्ट्रीय सीनियर वूशु प्रतियोगिता 2025 में बिहार वूशु टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक अपने नाम किए।
 
विज्ञापन
राष्ट्रीय सीनियर वूशु प्रतियोगिता में बिहार की टीम का शानदार प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में आयोजित 34वीं सीनियर नेशनल वूशु प्रतियोगिता 2025 का समापन हो गया है। यह प्रतियोगिता 14 जून से 19 जून तक पूर्णिमा विश्वविद्यालय, जयपुर में आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में बिहार के वूशु खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक अपने नाम किए, जिससे राज्य का नाम रोशन हुआ।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत थे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय वूशु संघ के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह बजुवा, सीईओ सोहेल अहमद और राजस्थान वूशु संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया भी मौजूद थे। समापन समारोह में राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद भैरव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बिहार की 32 सदस्यीय वूशु टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और 14 पदक जीतकर सबका ध्यान खींचा। इन खिलाड़ियों में शामिल हैं:

शगुन सिंह – स्वर्ण पदक (विंगचुंग)

सपना कुमारी – रजत पदक (नन टाइप इवेंट)

कृतिका आनंद – रजत पदक (फ्लैक्सिबल वेपन)

ईशा मिश्रा – कांस्य पदक (बागवाजान)

गेंशु कुमारी – कांस्य पदक (डबल वेपन)

पूजा कुमारी – शुनजियान

अपराजिता मिश्रा – नानक्वान

ताऊलू ग्रुप इवेंट टीम – कांस्य पदक (टीम में ईशा, गेंशु, सपना, अपराजिता, आनंद, रूबाब और सूरज शामिल)


यह भी पढ़ें: अवध-असम एक्सप्रेस से टकराई रेलवे ट्रॉली, एक की मौत और तीन घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के कोच अशोक कुमार और सुनील कुमार थे। वहीं टीम डायरेक्टर और बिहार वूशु संघ की महासचिव सुमन मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि यह बिहार के लिए गर्व का पल है। नेशनल प्लेयर ईशा मिश्रा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया, जिससे यह बड़ी सफलता मिली। इस उपलब्धि पर बिहार वूशु संघ के अध्यक्ष डॉ. अमूल्य सिंह, उपाध्यक्ष मुकुटमणि, डॉ. बी. प्रियम, सतीश कुमार, संजय कुमार समेत सभी सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। जल्द ही खिलाड़ियों के बिहार लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें