फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना के बख्तियारपुर में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की गई जान

Fri, 09 Jun 2023 05:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लखनपुरा में स्टेट हाइवे पर हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लखनपुरा में स्टेट हाइवे पर हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने इस सड़क हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं, साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

विज्ञापन


स्टेट हाइवे 106 ही मुख्य रास्ता था
पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के लखनपुरा में शुक्रवार दोपहर ऑटो पर सवार तीन लोगों की ऑन स्पॉट मौत हो गई थी, जबकि तीन ने पटना जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। पटना-बख्तियारपुर फोन लेन टोल रोड बनने से पहले स्टेट हाइवे 106 ही मुख्य रास्ता था। इसी रास्ते पर शुक्रवार दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक ने सवारियों को ले जा  रहे ऑटो में जबदस्त टक्कर मार दी। हादसे में तीन की मौके पर ही कुचलने से मौत हो गई। जिंदा बचने की संभावना के साथ पटना भेजे गए तीन लोगों की मौत की सूचना आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक तौर पर छह लोगों की मौत पर शोक संदेश व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें