पीली धोती में नजर आए तेज प्रताप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने अलग-अलग रूप को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। कभी वह साइकिल चलाते नजर आते हैं तो कभी घुड़सवारी करते नजर आते हैं। कभी भगवान कृष्ण का रूप धर लेते हैं तो कभी भोलेनाथ बनकर लोगों के सामने आ जाते हैं। अब तेज प्रताप का नया रूप लोगों के सामने आया है। इसमें वह पीली धोती पहने दिखाई दिए और राधे-राधे जपते नजर आए।
जानकारी के मुताबिक, तेज प्रताप यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो किसी मंदिर के परिसर का लग रहा है, जिसमें वह पीली धोती पहनकर राधे-राधे जप रहे हैं और मंदिर परिसर में टहल रहे हैं। तेज प्रताप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि तेज प्रताप पहले भी भक्ति में लीन कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं।
बता दें कि कुछ सप्ताह पहले तेज प्रताप ने शिव भक्ति में लीन अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। उस पोस्ट में तेज प्रताप ने भगवान शिव की पूजा का महत्व बताया था। उन्होंने कहा था कि भगवान शिव की पूजा के लिए शांति और एकाग्रता की जरूरत होती है। ऐसे में पूजा के वक्त आरामदायक और ढीले वस्त्र पहनने चाहिए।
जानकारी के मुताबिक, तेज प्रताप यादव अपने व्यवहार को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान वह नाव से सारण जिले में सोनपुर के बाढ़ग्रस्त इलाकों में राशन बांटने चले गए थे। उस दौरान उन्होंने खुद ही नाव चलाई थी।