फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भोजपुर में पंचायत समिति सदस्य का मर्डर, चुनावी रंजिश में कुख्यात पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 29 Apr 2023 07:38 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर पंचायत की है। मृतक बेलाउर निवासी दीपक साव बताए जाते हैं। घटना बीती देर रात की है। फिलहाल कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर कैम्प कर रही है।
विज्ञापन
पंचायत समिति सदस्य का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर में पूर्व के चुनावी रंजिश और आपसी वर्चस्व को लेकर हथियारबंद अपराधियों ने एक पंचायत समिति सदस्य की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के इस घटना को अंजाम देने का आरोप जिले के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बुटन चौधरी और उसके गुर्गों पर लगाया जा रहा है जो घटना के बाद से ही फरार बताए जा रहे हैं। मामला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव की है। मृतक बेलाउर गांव निवासी स्वर्गीय नंद कुमार साह के पुत्र दीपक कुमार गुप्ता (42) हैं जो उदवंतनगर प्रखंड के पूर्वी बेलाउर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य भी हैं।

विज्ञापन


चुनावी रंजिश में हुई पंचायत समिति सदस्य की हत्या
घटना के संबंध में मृतक के पुत्र आयुष कुमार का कहना है कि उनके पिता दीपक साव बेलाउर पंचायत पूर्वी क्षेत्र से पहली बार पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए थे। उधर जिले के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बुटन चौधरी की भवह मंजू चौधरी मुखिया हैं। इस वजह से दीपक साव के चुनाव जीतने के बाद से ही उन्हें बेलाउर पंचायत के वर्तमान मुखिया मंजू देवी के परिवार से और जिले के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बुटन चौधरी द्वारा उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। शुक्रवार की रात बुटन चौधरी और करीब 6 की संख्या में हथियार से लैस बदमाशों ने पहले शराब पार्टी किया और फिर हमारे पिता जी को घर से बुलवा कर गोली मारकर हत्या कर दी। वहीँ घटना के बाद दहाड़ मारती मृतक की पत्नी मीना देवी ने बताया कि मेरे पति का किसी से भी कोई विवाद नहीं था, लेकिन जब से वह (दीपक) चुनाव जीते तब से बुटन चौधरी और उनके लोगों द्वारा उनके किए जा रहे विकास कार्य को देख कर लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

छः महीने पूर्व भी हुआ था हमला
आयुष कुमार का कहना है कि उसके पिता दीपक कुमार पर करीब 6 महीने पहले भी बुटन चौधरी के एक गुर्गे के द्वारा उन पर जानलेवा हमला करवाया गया था। इसको लेकर मेरे पिता दीपक कुमार ने स्थानीय थाने में सनहा दर्ज करवाया था। साथ ही आत्मसुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन भी दिया था।
विज्ञापन


डेढ़ साल पूर्व हुई थी एक पंचायत प्रतिनिधि की हत्या
पंचायत चुनाव के करीब डेढ़ साल बाद दूसरे पंचायत प्रतिनिधि का हत्या की गई है। पहली घटना चुनाव के कुछ दिन बाद ही 15 नवंबर 2021 को चरपोखरी प्रखंड के बाबूबांध पंचायत के मुखिया संजय सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
 
 
 

Trending Videos
विज्ञापन

भोजपुर में पंचायत समिति सदस्य का मर्डर

रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
एक जमाने से हो रही है गैंगवार
कुछ लोगों का कहना है कि बेलाउर में वर्षो से दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष चली आ रही है। पहला गुट बटन चौधरी का है जबकि दूसरा रंजित चौधरी का। इन दोनों की कहानी बहुत कुछ फ़िल्मी भी है। कभी एक समय में दोनों काफी जिगरी हुआ करते थे लेकिन कुछ बात के लिए जब बात बिगड़ी तो बात बिगडती ही चली गई। अब दोनों एक दूसरे के जान के दुश्मन बन गये हैं। इस अदावत में अब तक दोनों पक्षों से लगभग दो दर्जन से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं। ऐसे में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि दोनों गुट के झगड़े में पंचायत समिति सदस्य की हत्या हुई है।

पुलिस को नहीं पता किसने और क्यों करवाई हत्या
घटना की सूचना मिलते ही उदवंतनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में उदवंतनगर थाना के सब इंस्पेक्टर कमलदेव सिंह ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या हुई है। घटना को अंजाम किस कारण से और किसने दिया गया है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें