फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: दरभंगा के एक स्कूल में करंट लगने से एक छात्रा की मौत, आठ अन्य छात्राएं झुलसीं

Sat, 20 Mar 2021 01:05 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, दरभंगा/पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिहार के दरभंगा जिले के जाले स्थित एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में करंट लगने से एक छात्रा की मौत हो गई जबकि आठ अन्य छात्राएं झुलस गईं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शुक्रवार को अपने शोक संदेश में शुक्रवार को कहा कि यह घटना दुखद है। वे इस घटना से दुखी हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री द्वारा मृतक छात्रा के परिजन को अविलंब 04 लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश के आलोक में दरभंगा जिलाधिकारी द्वारा मृतक छात्रा के परिजन को उक्त राशि वाला चेक प्रदान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना में सभी झुलसी छात्राओं के निःशुल्क इलाज की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

जख्मी छात्राओं का इलाज जाले रेफरल अस्पताल में चल रहा है। दरभंगा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त स्कूल के लोहे के गेट में बिजली के एक तार के जरिए अचानक करंट आ जाने से उसकी चपेट में आकर कक्षा एक की छात्रा चंचल कुमारी (8) की शुक्रवार को मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


डीडीसी सह प्रभारी जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कहा की घटना की जांच की जा रही है और जांच उपरांत दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में लापरवाही बरतने पर जाले प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने देर शाम स्कूल के 6 शिक्षकों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें