फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News : जीप की टक्कर से हवा में उड़ीं दो छात्राएं, एक की वहीं मौत; बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा

Fri, 07 Feb 2025 10:31 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है। वहीं दूसरी की हालत गंभीर है। जीप चालक की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
रीमा कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में भीषण सड़के में दो छात्राएं गंभीर से घायल हो गईं। इनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुर के पास की है। मृत छात्रा की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर के रहने वाले बबलू ठाकुर की पुत्री रीमा कुमारी के रूप में की गई है। घायल छात्रा की पहचान राजीव ठाकुर की पुत्री सुनीता कुमारी के रूप में की गई है। दोनों चचेरी बहनें बतायी जा रही हैं।

विज्ञापन


जीप की टक्कर से दूर फेंका गई दोनों बहनें
परिजनों बताया है कि रीमा कुमारी और सुनीता कुमारी अपने-अपने साइकिल से घर से कोचिंग पढ़ने के लिए बेगूसराय जा रही थी। इस दौरान बदलपुर के पास तेज रफ्तार जीप गाड़ी ने दोनों साइकिल में भीषण टक्कर मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि जीप से टक्कर लगते ही दोनों बहनें हवा में उछल कर दूर फेंका गईं। आननफानन में घायल अवस्था में इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल लाया जहां इलाज क्रम में रीमा कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई।

सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई
इधर, मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को दी मौके पर मटिहानी थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है। वहीं दूसरी की हालत गंभीर है। जीप चालक की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें