गुहार लगाने कोतवाली थाना पहुंचे बच्चे और उनके अभिभावक।
- फोटो : अमर उजाला
देश के नामी संस्था जो बच्चों के भविष्य केवल संवारने का काम करती थी। इस संस्था के द्वारा आज बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले कोचिंग सेंटर फिटजी की जो JEE की तैयारी करवाता है। उसे संस्था के द्वारा राजधानी पटना में कई छात्रों का रुपये लेकर फरार होने की बात सामने आई है।
राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित फ्रेजर रोड में यह संस्था फिटजी खोला गया था और बच्चों से इंजीनियरिंग की तैयारी करने के नाम पर किसी से तीन लाख तो किसी से चार लाख रुपये लिए गए थे। लेकिन अचानक कोचिंग बंद करके संचालक फरार हो गए हैं। इस मामले की जांच के लिए सभी परिजन और छात्र पटना के कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करने के लिए पहुंचे हुए हैं। जहां पुलिस के द्वारा शिकायत दर्ज की जा रही है और मामले की जांच करने की बात कही जा रही है।