फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह की गिरिराज सिंह को नसीहत- संभलकर बोलें, नीतीश ने भी किया पलटवार

Wed, 05 Jun 2019 04:43 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में एनडीए की सहयोगी दलों की इफ्तार पार्टी पर विवादास्पद ट्वीट को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को कड़ी फटकार लगाई है। शाह ने गिरिराज को फोन कर ऐसी शिकायतें भविष्य में दोबारा न आने देने की नसीहत दी। 

विज्ञापन


गिरिराज ने रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा की इफ्तार पार्टी पर टिप्पणी करते हुए इसे दिखावा बताया था। इफ्तार पार्टी में जदयू और भाजपा के नेता भी शामिल हुए थे। गिरिराज के बयान के बाद जदयू ने उन्हें मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति बताते हुए कहा था कि शायद प्रधानमंत्री का अपने ऐसे मंत्रियों पर नियंत्रण नहीं है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा सांसद चिराग पासवान ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। विवाद बढ़ता देख भाजपा अध्यक्ष शाह ने मंगलवार दोपहर बाद गिरिराज से फोन पर बात की और बयान को लेकर गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि भविष्य में ऐसी शिकायतें नहीं आनी चाहिए। इससे पहले शाह गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी को भी फटकार लगा चुके हैं। बीते हफ्ते रेड्डी तब विवादों में घिर गए थे, जब उन्होंने हैदराबाद को आतंकियों का अड्डा बता दिया था।

क्या कहा था गिरिराज ने

लोजपा की इफ्तार पार्टी पर तंज करते हुए गिरिराज ने ट्वीट किया था, ‘कितनी खूबसूरत तस्वीर होती अगर इतनी ही चाहत से नवरात्रि पर फलाहार का आयोजन होता और सुंदर सुंदर फोटो आते, अपने ही धर्म में हम क्यों पिछड़ जाते हैं और दिखावा करते रहते हैं।’ 

जदयू- लोजपा ने जताई आपत्ति

इस मामले में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि ये लोग इसलिए बोलते हैं ताकि आप लोग खबर बना सकें। उधर, लोजपा नेता चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा कि इस तरह के प्रश्न भारत की परंपरा पर अंगुली उठाते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें