फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मोटे पुलिसकर्मियों को इनाम देगी नीतीश सरकार, जानें किस शर्त पर मिलेगा पुरस्कार

Mon, 28 Jun 2021 11:21 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार सरकार ने पुलिसकर्मियों को फिट रहने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए एक अनूठा प्रयोग शुरू किया है। खेल-कूद और पीटी-परेड में भाग लेकर मोटे यानी भारी भरकम पुलिसवालों के बीच वजन कम करने की प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें जो जीतेगा, उसे इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंग्रेजी की कहावत 'हेल्थ इज वेल्थ' आपने अक्सर सुनी होगी और कई दफा खुद बोली भी होगी। अगर शरीर स्वस्थ है, तो आसपास की हर चीज खूबसूरत लगती है, जबकि बीमार होने पर कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में केंद्र से लेकर राज्य सरकारों तक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए कई तरह की मुहिम चलाईं जा रहीं हैं। वहीं अब बिहार सरकार ने पुलिसकर्मियों को फिट रहने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए एक अनूठा प्रयोग शुरू किया है। खेल-कूद और पीटी-परेड में भाग लेकर मोटे यानी भारी भरकम पुलिसवालों के बीच वजन कम करने की प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें जो जीतेगा, उसे इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों की ड्यूटी टाइमिंग ऐसी होती है कि कई बार वे लोग चाहकर भी हेल्थी दिनचर्या के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। न समय से खाना हो पाता है और न सोना। इस वजह से लंबे समय तक फील्ड में काम करने वाले पुलिसकर्मी मोटापे के शिकार हो रहे हैं। मोटापे के चलते उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी कई गंभीर बीमारियों की भी चपेट में आ रहे हैं। 

बिहार में पुलिसकर्मियों को बीमारी से बचाने और उन्हें फिट रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने पहल की है। पुलिस अधिकारियों और जवानों को खेल-कूद के साथ पीटी-परेड कराने और वजन कम करने की प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन


वजन कम करने को मिला वक्त
पुलिस मुख्यालय ने हाल ही इसे लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के मद्देनजर कई जिलों द्वारा इसपर काम शुरू कर दिया गया है। रोहतास के एसपी ने तो इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। वहीं पुलिसकर्मियों को वजह घटाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रतियोगिता भी रखी गई है। लंबाई के अनुपात में ज्यादा वजनदार पुलिसकर्मियों को करीब डेढ़ महीने का समय दिया गया। शुरू में उन्हें पुलिस लाइन में आकर अपना नाम और रैंक के साथ वजन दर्ज कराना होगा। दोबारा अगस्त में उनका वजन लिया जाएगा। इस दौरान सबसे ज्यादा प्रतिशत में वजन घटानेवाले पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आनेवाले पुलिसकर्मियों को एसपी पुरस्कृत करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें