फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ससुराल में दामाद की हत्या, पत्नी की भाई की शादी में गया था, अपराधियों ने ईंट से कूचकर मार डाला

Sat, 23 Nov 2024 06:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव में साले की शादी में ससुराल पहुंचे दामाद की ईट से मारकर हत्या कर दी गई। रात में सोने के दौरान ईंट से हमला कर घटना को अंजाम दिया गया। मृतक का नाम अवधेश राम है, जो सीवान जिला के दरौंदा थाना क्षेत्र के बाल बंगरा गांव का रहने वाला था। मृतक अपनी पत्नी के साथ उसके ममेरे भाई की शादी शामिल होने के लिए गोपालगंज पहुंचा हुआ था। शनिवार की सुबह हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


बहुत से बराती नहीं जा पाये
परिजनों ने बताया कि अवधेश राम अपनी पत्नी नीतू देवी के मामा भगवान राम के बेटे संदीप राम के शादी समारोह में भाग लेने सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव में आया था। शुक्रवार को संदीप के बरात जाना था, लेकिन गाड़ी कम थी और बाराती ज्यादा थे। इसी कारण जगह नहीं मिलने पर बहुत से बराती नहीं जा पाये, जिसमे अवधेश राम भी नहीं जा सका।

महिलाओं के साथ बदतमीजी करने लगा
परिजनों ने बताया कि बरात जाने के बाद रात में सिधवलिया थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव का एक युवक आया और महिलाओं के साथ बदतमीजी करने लगा। इस पर अवधेश राम से उसकी विवाद हो गई। बाद में आरोपी युवक घर चला गया और अवधेश राम घर के ठीक सामने मचान पर सो गए। इतने में आरोपित युवक आया और ईंट से हमला कर दिया। हमले में अवधेश महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अवधेश राम की हत्या की खबर मिलते ही बरात में खलबली मच गई। आनन-फानन में शादी संपन्न करवाकर बराती वापस आये। हत्या की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर सिधवलिया थानाध्यक्ष हरेराम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अवधेश राम की हत्या की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया. पत्नी नीतू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें