फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, अपराधियों ने युवक को मारी गोली; पुलिस ने चार खोखा बरामद किया

Sun, 18 Aug 2024 12:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटनासिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मौके पर एसएफएल टीम और डाॅग स्क्वायड को बुलाया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
पटना पुलिस जांच में जुटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटनासिटी के सुल्तानगंज में अपराधियो ने रविवार को दहाड़े युवक को गोलियों से भून डाला। आननफानन में युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। यहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सुल्तानगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान रानी घाट निवासी शंकर वर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से चार खोखा भी बरामद किया है। इधर, पटनासिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मौके पर एसएफएल टीम और डाॅग स्क्वायड को बुलाया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन


मीटिंग में भाग लेने के लिए अपने घर से निकले थे
 बताया जा रहा है कि शंकर वर्मा दुर्गा पूजा कमेटी की मीटिंग में भाग लेने के लिए अपने घर से निकले थे। पूजा कमेटी के कुछ लोगों ने बताया कि दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें यह निर्णय लेने का कार्यक्रम था कि दुर्गा पूजा इस वर्ष हरसोलाशपूर्वक कैसे मनाया जाए। इसे लेकर शंकर वर्मा को भी मीटिंग की बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि इस बीच शंकर वर्मा अपने गली से निकलकर रानी घाट की तरफ आ रहे थे। इसी क्रम में पैदल आए चार युवकों ने शंकर वर्मा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी पैदल तेजी से रास्ते से फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खून से लतपत शंकर वर्मा को पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई हत्यारों की तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
सीसीटीवी में दिखे हत्यारे
इधर इस मामले को लेकर पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि शंकर वर्मा पर पूर्व के 18 अपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले लगभग 10 वर्षों से शंकर वर्मा का कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है। पूर्व में कई घटनाओं में उनकी संलिप्त शामिल थी लेकिन पिछले लगभग 10 वर्षों से शंकर वर्मा अपनी सभी गलत गतिविधियों को छोड़कर समाज सेवा से जुड़ गए थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है गली में टहलते हुए अपराधी पैदल शंकर वर्मा के घर के नजदीक पहुंचे और गोली मारकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें