फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : तीन दिन पहले मुंबई से चला था युवक, बिहार पहुंचते ही कार सवार अपराधियों ने कर दी हत्या

Wed, 10 Jan 2024 04:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar : बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े व्यस्ततम स्थान पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के कारणों की जानकारी मृतक के घर वालों को नहीं है लेकिन मुंबई में रह रही पत्नी और उसके भाई को जानकारी है। पुलिस कह रही है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक और घटनास्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला मोड़ की है। मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एकौना गांव के दिनेश्वर शाह के पुत्र राकेश शाह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


तीन दिन पहले निकला था मुंबई से 
घटना के संबंध में मृतक के पिता दिनेश्वर साह ने बताया कि राकेश पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहता था। वहीं पर वह ड्राइवर का काम करता था। तीन दिन पहले मुंबई में वह अपनी पत्नी से यह बोलकर कि वह ट्रक पर समान ले कर कहीं बाहर जा रहा है और कुछ दिन के बाद वापस लौटेगा। राकेश साह बुधवार की सुबह नयका टोला मोड़ स्थित एक चाय की दुकान पर बैठा था। तभी वहां एक कार पर सवार चार लोग आये और राकेश से बातचीत करने लगे। बातचीत होते होते अचानक मारपीट होने लगी। इसी क्रम में उन लोगों ने राकेश को गोली मारकर हत्या कर दी।

परिजनों के पास इस सवाल का जवाब नहीं 
परिजनों का कहना है कि राकेश मुंबई से भोजपुर आ रहा है इस बात की जानकारी न तो हम लोगों को है और न ही उसकी पत्नी को है। अगर उसे भोजपुर आना ही था तो फिर यह बात उसने अपनी पत्नी से झूठ क्यों बोला। हालांकि मृतक के पिता ने यह जरुर कहा कि मुंबई में कुछ लोगों के साथ उसका झगड़ा हुआ था लेकिन वो लोग कौन हैं, इस बात की जानकारी मुझे नहीं, उसकी पत्नी और उसके छोटे भाई को पता है।
विज्ञापन


सीसीटीवी में घटना कैद, की जा रही अपराधियों की पहचान 
घटना के संबंध में जगदीशपुर एसडीपीओ चंद्र प्रकाश ने बताया कि सुबह 9 बजे सूचना मिली कि किसी को गोली मार दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो स्थानीय दुकानदारों ने बताया तत्कालीन वहां मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। एसडीपीओ चंद्र प्रकाश ने बताया कि पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें दिख रहा है कि राकेश साह के साथ कुछलोग मारपीट कर रहे हैं और बाद में उसे गोली मारकर कार में बैठकर फरार हो गये। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी को देखकर अपराधियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें