फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चंपारण में युवक की हत्या, अपराधियों ने पहले ओवरटेकर कर बाइक रुकवाई फिर सिर में मार दी गोली

Tue, 29 Oct 2024 12:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बेतिया सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि अपराधियों ने युवक को गोली मार कर हत्या कर दी है। एसपी के निर्देश अपराधियों की चिन्हित करते हुए गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। 
विज्ञापन
युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक की सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के सूचना के बाद इलाके मे अफरातफरी मच गई। घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के विशंभर पुर गांव के समीप नहर के पास की है। मृत युवक कि पहचान पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नोनीया गांव निवासी अभिनंदन कुमार के रूप मे की गई है।
विज्ञापन


जल्द अपराधियों कि गिरफ्तार कर लिया जाएगा
इधर बेतिया सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि अपराधियों ने युवक को गोली मार कर हत्या कर दी है। एसपी के निर्देश अपराधियों की चिन्हित करते हुए गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बहुत ही जल्द अपराधियों कि गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य बाइक को भी पुलिस ने बरामद किया
इधर, फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन कर शव को जीएमसीएच बेतिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे बताते चले घटनास्थल से पुलिस ने मृतक के बाइक को बरामद तो कर ही लिया, साथ ही घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद एक और अन्य बाइक को भी पुलिस ने बरामद किया है। यह कयास लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक को बाइक रोककर गोली मारी और फिर अपना भी बाइक छोड़कर फरार हो गया है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस हर एक बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। पुलिस घटना की वजह तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें